मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

‘यह देश के लिए सही नहीं’, मायावती ने पहलगाम हमले को लेकर राजनैतिक दलों पर निशाना साधा

‘यह देश के लिए सही नहीं’, मायावती ने पहलगाम हमले को लेकर राजनैतिक दलों पर निशाना साधा

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिनमें से अधिकतर पर्यटक और हिंदू समुदाय से थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकियों ने हमले के दौरान पीड़ितों की धार्मिक पहचान जानने के लिए पहले उनसे कलमा पढ़ने को कहा और फिर उनके कपड़े उतरवाकर धर्म की पुष्टि की। इस निर्मम नरसंहार के बाद पूरे देश में रोष फैल गया है और पाकिस्तान तथा आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीतिक हलकों में भी तीखी बहस छिड़ी हुई है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने सभी राजनीतिक दलों को एकजुट रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि, “इस हमले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सभी पार्टियों को सरकार के साथ खड़े होकर देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि इस मसले का इस्तेमाल कर सस्ती बयानबाजी और पोस्टरबाजी की जाए। इससे जनता के बीच भ्रम पैदा होता है, जो राष्ट्रहित में नहीं है।”

मायावती ने यह भी कहा कि इस कठिन समय में केंद्र सरकार को ऐसे ठोस कदम उठाने चाहिए जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों और जनता का भरोसा बहाल हो सके।

साथ ही, बीएसपी प्रमुख ने सपा और कांग्रेस को डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम और छवि का अनुचित राजनीतिक उपयोग न करने की चेतावनी दी। उन्होंने लखनऊ की एक होर्डिंग का जिक्र किया जिसमें बाबा साहेब आंबेडकर के चेहरे के साथ सपा नेता अखिलेश यादव की तस्वीर जोड़ी गई थी। मायावती ने इसे डॉ. आंबेडकर का अपमान बताया और कहा कि यदि ऐसी हरकतें बंद नहीं हुईं, तो बीएसपी सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी।

इस पूरी घटना ने न केवल देश की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि राजनीतिक दलों के दृष्टिकोण और ज़िम्मेदारी पर भी विचार करने को मजबूर किया है।

Share This
अगला लेख → पाकिस्तानी सेना ने की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दुश्मन को करा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,645 +879 (+1.15%)
निफ्टी 24,246 +261 (+1.09%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 80% 💨 6 km/h
Dehradun