यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना का चल रहा था इलाज
नई दिल्ली – पूर्व भारतीय क्रिकेटर और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन हो गया है. वे 73 साल के थे. उनके छोटे भाई पुष्पेंद्र चौहान ने कहा कि कोविड-19 से संबंधित समस्याओं की वजह से उनकी मौत हो गई. 15 जुलाई को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें एसजीपीजीआई में एडमिट कराया गया था. इसके बाद उन्हें किडनी और ब्लड प्रेशर की समस्याएं शुरू हो गईं, जिसके बाद 15 जुलाई को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. बीच में दो बार चौहान की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद फिर पॉजिटिव आई थी.