मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी के शाहजहांपुर में मस्जिदों को तिरपाल से ढकने का फैसला क्यों लिया गया ?

यूपी के शाहजहांपुर में मस्जिदों को तिरपाल से ढकने का फैसला क्यों लिया गया ?

    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में होली के मौके पर परंपरागत लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर की 67 मस्जिदों और मजारों को तिरपाल और काली पन्नी से ढंका जा रहा है, ताकि उन पर रंग न पड़े। पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह कोई नया नियम नहीं है, बल्कि सालों से चली आ रही परंपरा के तहत ही किया जा रहा है। शाहजहांपुर के एसपी राजेश एस ने बताया कि पीस कमेटी के साथ बैठक हो चुकी है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, और हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

    लाट साहब का जुलूस ब्रिटिश हुकूमत के एक क्रूर अफसर के विरोध का प्रतीक माना जाता है। हर साल इस जुलूस के लिए एक युवक को लाट साहब के रूप में चुना जाता है, जिसे बैलगाड़ी पर बिठाकर शहरभर में घुमाया जाता है। इस दौरान लोग उस पर अबीर-गुलाल के साथ जूते-चप्पल भी फेंकते हैं। शाहजहांपुर में दो लाट साहब के जुलूस निकलते हैं—छोटा लाट साहब और बड़ा लाट साहब। छोटे लाट साहब का जुलूस सरायकाईयां मुहल्ले से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों से गुजरता है और अंत में सरायकाईयां पुलिस चौकी पर समाप्त होता है।

    Share This
    अगला लेख → तेजस्वी सूर्या ने शादी के रिसेप्शन में मेहमानों को दो खास तो…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताज़ा ख़बरें
    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
    निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
    मौसम
    26°C
    Light rain shower
    💧 88% 💨 5 km/h
    Dehradun