मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

यूपी के 19 जिलों में युद्ध के सायरन की आवाज कब और कहां गूंजेगी, जानें पूरी जानकारी

यूपी के 19 जिलों में युद्ध के सायरन की आवाज कब और कहां गूंजेगी, जानें पूरी जानकारी

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए, 7 मई को देशभर में नागरिक सुरक्षा से जुड़ी मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉक ड्रिल युद्ध की संभावना के मद्देनज़र की जा रही है, और इसे विभिन्न राज्यों में अलग-अलग समय पर आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में सायरन की आवाज़ सुनाई देगी, और ये मॉक ड्रिल कुछ समय तक चलेगी। आइए जानते हैं, किस जिले में कब और किस समय सायरन बजेगा:

केटेगरी (A)

  • नरोरा (बुलंदशहर) – शाम 4 बजे

केटेगरी (B)

  • कानपुर – 9:30 AM / 4 PM
  • आगरा – रात 8 बजे
  • प्रयागराज – शाम 6:30 बजे
  • गाजियाबाद – 10 AM / 8 PM
  • झांसी – 4 PM
  • लखनऊ – रात 7 बजे
  • मथुरा – रात 7 बजे
  • मेरठ – 4 PM
  • सहारनपुर – 4 PM
  • बक्शी का तालाब – गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, इस मॉक ड्रिल को मीडिया कवर नहीं करेगा।
  • चंदौली – रात 7 बजे
  • सरसावा – 4 PM
  • बरेली – रात 8 बजे
  • गोरखपुर – शाम 6:30 बजे
  • मुरादाबाद – दोपहर 12 बजे
  • वाराणसी – समय निर्धारित नहीं हुआ

केटेगरी (C)

  • बागपत – रात 7 बजे
  • मुजफ्फरनगर – समय निर्धारित नहीं हुआ

प्रयागराज जिले में मॉक ड्रिल:
प्रयागराज में शाम 7 बजे ब्लैकआउट के दौरान मॉक ड्रिल कराई जाएगी। इस दौरान नागरिक सुरक्षा, पुलिस, प्रशासन और सेना के अधिकारी आपदा प्रतिक्रिया प्रक्रियाओं की समीक्षा करेंगे। मंगलवार शाम को पुलिस लाइन सभागार में विभिन्न विभागों की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आपदा से निपटने के उपायों का प्रदर्शन किया गया।

इटावा जिले में मॉक ड्रिल:
इटावा जिले में 7 मई को रात 8:00 से 8:10 बजे तक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

अयोध्या में एयर स्ट्राइक मॉक ड्रिल:
अयोध्या में, 7 मई की शाम 7:00 से 7:30 बजे तक एयर स्ट्राइक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुरक्षा एजेंसियां आपातकालीन स्थिति में प्रतिक्रिया की तैयारियों का परीक्षण करेंगी।इस तरह के अभ्यासों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया की तैयारी की जाएगी

Share This
अगला लेख → सेना द्वारा की गई कार्रवाई के बाद PM मोदी ने जताया गर्व, कैब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,659 +893 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun