मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी – गैंगेस्टर को लेकर आ रही पुलिस की कार पलटी, बिना एनकाउंटर के मारा गया बदमाश

यूपी – गैंगेस्टर को लेकर आ रही पुलिस की कार पलटी, बिना एनकाउंटर के मारा गया बदमाश

लखनऊ – कुछ समय पूर्व हुए अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर जैसा वाकया फिर हुआ,मुंबई से एक गैगेस्टर को यूपी लेकर आ रही पुलिस की गाड़ी रास्ते में पलट गई। हालांकि विकास दुबे केस की तरह इस बार वहां गोली नहीं चली लेकिन बदमाश मारा गया। मतलब साफ है कि गाड़ी पलटने की घटना के बाद इस हादसे में बदमाश फिराेज उर्फ शमी की मौत हो गई, वहीं दारोगा व सिपाही सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गई है।

यूपी के बहराइच जिले के रहने वाले फिरोज उर्फ शमी पर लखनऊ के ठाकुरगंज कोतवाली में छह मुकदमे दर्ज है। इनमें तीन लूट के, दो चोरी और एक गैंगस्टर एक्ट का था। वर्ष 2014 से वह फरार चल रहा था। इसके बाद ही उस पर गैंगस्टर लगा था। 6 साल से वह फरार चल रहा था। इस बीच लखनऊ पुलिस को सूचना मिली कि वह मुंबई में छिपा है। शुक्रवार को ठाकुरगंज कोतवाली की रिंगरोड चौकी के प्रभारी जगदीश पाण्डेय, सिपाही संजीव सिंह, मुखबिर और ड्राइवर के साथ कार से मुम्बई गए । शनिवार रात को टीम ने फिरोज को गिरफ़तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक रविवार तड़के तीन बजे उसे लेकर टीम लखनऊ के लिये निकली। करीब सात बजे गुना में चचोड़ा इलाके के पास कार के सामने अचानक नील गाय आ गई। उससे बचने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार पांचों लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां फिरोज को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि जगदीश, सिपाही, मुखबिर व ड्राइवर का इलाज चल रहा है।

Share This
अगला लेख → मालदीव में बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं मौनी रॉय

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,572 +806 (+1.05%)
निफ्टी 24,242 +257 (+1.07%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun