मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

यूपी पुलिस भर्ती घोटाला: चार गिरफ्तार, पीएसी कांस्टेबल पर फर्जी दस्तावेज देने का आरोप

यूपी पुलिस भर्ती घोटाला: चार गिरफ्तार, पीएसी कांस्टेबल पर फर्जी दस्तावेज देने का आरोप

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2023 के दौरान फर्जी दस्तावेज जमा करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) का कांस्टेबल भी शामिल है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मुख्य आरोपी अरविंद कुमार, जो वाराणसी में पीएसी की 36वीं वाहिनी में कांस्टेबल के रूप में तैनात था, को एक जनवरी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, फर्जीवाड़े में शामिल उसके तीन साथी – विशाल, तुषार और अंकित – को तीन जनवरी की शाम गिरफ्तार किया गया।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस लाइन में ‘उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2023’ के लिए दस्तावेज और बायोमेट्रिक सत्यापन का काम चल रहा था। इसी प्रक्रिया के दौरान 30 दिसंबर को एक अभ्यर्थी, जिसने खुद को ‘अभय सिंह’ बताया, दस्तावेज और बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए पहुंचा। उसने अपनी 10वीं और 12वीं की परीक्षा के फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन किया था।

बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान मामला संदिग्ध पाया गया। गहन पूछताछ के बाद अभ्यर्थी ने अपना असली नाम अरविंद कुमार बताया। इस घटना के संबंध में इकोटेक-तीन थाने में 31 दिसंबर को मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने एक जनवरी को मुख्य आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जबकि उसके तीन साथियों को तीन जनवरी को गिरफ्तार किया गया।

Share This
अगला लेख → तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका , 6 मजदूर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun