यूपी में घटेगा शमन शुल्क,1.60 लाख अवैध बिल्डिंगें होंगी नियमित
लखनऊ – अवैध निर्माणों के नियमतिकरन के लिए शमन योजना 2020 तैयार हो गई है। इसमें शमन शुल्क की दरें भवन उपविधि 2010 की तुलना में 50 प्रतिशत तक कम करने का प्रस्ताव है। बिना नक्शा पास कराए मकान बनाने वाले लोगों को भी काफी रियायत दी जाएगी। ऐसे लोग पेनाल्टी देकर मकान का नियमितीकरण करा सकेंगे।
शासन ने प्रदेश के विभिन्न शहरों में 3,82,328 अवैध निर्माण चिन्हित किए हैं। यह निर्माण 31 दिसंबर 2018 तक के हैं। इनमें से 1,60,164 अवैध निर्माण ऐसे हैं, जिन्हें आसानी से नियमित किया जा सकता है। इसके अलावा जिन्होंने बिना नक्शा पास कराए मकान बनाए हैं उन्हें भी योजना का फायदा मिलेगा।
तमाम विकास प्राधिकरणों व बिल्डरों ने आपत्ति व सुझाव दिए थे। सुनवाई के बाद आवास विभाग ने योजना को अंतिम रूप दे दिया है। कैबिनेट की मंजूरी के लिए इसका नोट भी तैयार करा लिया गया। शासन के एक अधिकारी ने बताया कि अगर मुख्यमंत्री इसमें कुछ बदलाव का सुझाव देते हैं तो ही अब इसके कोई परिवर्तन होगा।