मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

फर्जी इंजन व चेसिस नंबर डालकर चोरी की कारें बेचने वाले गैंग का खुलासा

फर्जी इंजन व चेसिस नंबर डालकर चोरी की कारें बेचने वाले गैंग का खुलासा

लखनऊ – लखनऊ पुलिस ने दुर्घटना में कंडम हो चुकी गाड़ियों के इंजन व चेसिस नंबर को चोरी के वाहनों पर लगाकर देश भर में बेचने वाले गैंग का खुलासा कर दिया। पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कार बाजार मालिक, स्क्रैप कारोबारी व भोजपुरी फिल्म कलाकार समेत अन्य शामिल हैं।

गिरोह के पास से 50 लग्जरी कारें बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों व चोरी की एक हजार से अधिक गाड़ियों की बिक्री का खुलासा हुआ है। इनकी धरपकड़ और गाड़ियां बरामद करने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में छापेमारी की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने बताया कि 15 जून को चिनहट पुलिस मटियारी चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आई-20 कार में सवार लोग पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर भाग निकले। बाद में पुलिस ने गाड़ी को लावारिस में दाखिल करके जांच शुरू की। गाड़ी में यूपी 32 एफबी 7474 नंबर पड़ा था। परिवहन एप के जरिए इसका रजिस्ट्रेशन नंबर चेक किया गया तो पता चला कि गाड़ी कैसरबाग निवासी नासिर खान के नाम है और उसका मॉडल वर्ष 2013 है। यह देख पुलिस को शक हुआ, क्योंकि बरामद गाड़ी काफी नई लग रही थी। इंस्पेक्टर चिनहट क्षितिज त्रिपाठी ने इस बारे में डीसीपी पूर्वी सोमेन वर्मा और एसीपी विभूतिखण्ड स्वतंत्र सिंह को बताया तो गाड़ी की जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक को पत्र भेजा गया। फोरेंसिक जांच में इंजन और चेसिस नंबर से छेड़छाड़ किए जाने की पुष्टि हो गई।

Share This
अगला लेख → यूपी में घटेगा शमन शुल्क,1.60 लाख अवैध बिल्डिंगें होंगी नियम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun