मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी में ठंड की एंट्री! अगले 3 दिन चलेगी शीतलहर, पारा जाएगा 10 डिग्री से नीचे

यूपी में ठंड की एंट्री! अगले 3 दिन चलेगी शीतलहर, पारा जाएगा 10 डिग्री से नीचे

उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है और अगले तीन दिनों तक ठिठुरन भरी ठंड का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए कोल्ड वेव (Cold Wave) यानी हल्की शीतलहर की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, रात के समय तापमान में लगातार गिरावट जारी है और अगले दो से तीन दिनों में यह 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।

प्रदेश में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है, जिससे सुबह और देर रात के समय सर्द हवाओं का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल मार्जिनल कोल्ड वेव की स्थिति बन रही है, जो इस सीजन की पहली ठिठुरन भरी ठंड होगी।

ठंड बढ़ने की दो प्रमुख वजहें हैं। पहली — हिमालय क्षेत्र में हाल की बर्फबारी के कारण वहां से ठंडी और सूखी हवाएं उत्तर प्रदेश की ओर आ रही हैं। दूसरी — आसमान का साफ रहना, जिससे रात के समय धरती की गर्मी तेजी से ऊपर चली जाती है और तापमान गिर जाता है। इन दोनों कारणों से दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे आ चुका है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। रात का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक कम रहेगा, जबकि कई जगहों पर यह 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। हालांकि, दिन के समय धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन तापमान फिर भी सामान्य से 1 से 4 डिग्री कम रहेगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह इस सीजन की पहली हल्की शीतलहर होगी। ऐसे में लोगों को सुबह और शाम के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनने और रात में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की हिदायत दी गई है।

Share This
अगला लेख → 5 साल बाद मिली राहत: भड़काऊ भाषण केस में आजम खान बरी, कहा– अ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun