UPAA Awards 2025 में कला और प्रतिभा का सम्मान, नितिन मिश्रा और वामिक खान के नेतृत्व में आयोजन
उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन (UPAA) के तत्वावधान में 32वें यूपीएए अवॉर्ड्स 2025 का भव्य आयोजन लखनऊ में किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह का नेतृत्व मुख्य संरक्षक, यूपीएए नितिन मिश्रा और अध्यक्ष, यूपीएए वामिक खान ने किया। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, सहकारिता मंत्री श्री जे.पी.एस. राठौर और कैबिनेट मंत्री श्री दारा सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति ने और भी खास बना दिया, जिससे आयोजन अत्यंत भव्य, गरिमापूर्ण और स्मरणीय हो गया।
32वें यूपीएए अवॉर्ड्स 2025 का मंच बॉलीवुड और टेलीविजन जगत की नामचीन हस्तियों से सजा रहा, जहां कला, संस्कृति और सिनेमा का सुंदर संगम देखने को मिला। इस अवसर पर इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के अध्यक्ष अभय सिन्हा की मौजूदगी ने कार्यक्रम की प्रतिष्ठा को और बढ़ाया। समारोह में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें देव मेनारिया, हेमंत बिर्जे, डेज़ी शाह, शुभी जोशी, विनोद बच्चन, ऐश्वर्या राज भुकानी, रूपाली शर्मा और उर्वशी सोलंकी प्रमुख रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री ब्रजेश पाठक के करकमलों से हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने नितिन मिश्रा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल कलाकारों का सम्मान करते हैं, बल्कि युवाओं को कला और सृजन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने वामिक खान के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता और निरंतर प्रयासों के कारण यूपीएए आज कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है, जो नई प्रतिभाओं को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर अध्यक्ष वामिक खान ने मुख्य अतिथियों और विशिष्ट मेहमानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे पुरस्कार समारोह समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं और कला में रुचि रखने वाले युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वहीं मुख्य संरक्षक नितिन मिश्रा ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उल्लेखनीय है कि नितिन मिश्रा इससे पूर्व भी कई प्रतिष्ठित और सफल पुरस्कार समारोहों का आयोजन कर चुके हैं।
यह भव्य समारोह वृंदावन कॉलोनी स्थित होटल ऑर्नेट में आयोजित किया गया, जहां सिनेमा के साथ-साथ शिक्षा, समाज सेवा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फिल्म जगत और शहर की कई प्रमुख हस्तियों की भागीदारी रही, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।
समारोह के दौरान फिल्म और संगीत जगत से जुड़ी अहम घोषणाएं भी की गईं। मंच से आगामी फिल्म “बिहू अटैक” की आधिकारिक जानकारी साझा की गई, जिसमें अरबाज़ खान, युक्ति कपूर, हितेन तेजवानी, मीर सरवर, राहुल देव, डिम्पी बोरुआह, देव मेनारिया और डेज़ी शाह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता प्रबीर कांता साहा और देव मेनारिया हैं, जबकि इसका लॉन्च 14 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है। इसी अवसर पर गीत “इश्क सूफियाना” का विमोचन भी किया गया, जिसे जावेद अली और रोशनी पाठक ने स्वर दिया है और संगीत गौरव संदीप ने तैयार किया है।
इस पुरस्कार समारोह में मुंबई से पधारे कई प्रसिद्ध कलाकारों और सांस्कृतिक हस्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। फिल्म जगत से देव मेनारिया, हेमंत बिर्जे, राजेश दिवाकर, वरिष्ठ अभिनेता सुरेन्द्र पाल, विनोद बच्चन, संजय गगनानी, अली खान, राजीव मेहंद्राता, प्रतीक चौधरी और क्रिएटिव आर्टिस्ट निशांत उज्ज्वल उपस्थित रहे। वहीं अभिनेत्रियों डेज़ी शाह, शुभी जोशी, ऐश्वर्या राज भुकानी, रूपाली शर्मा और उर्वशी सोलंकी ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई।
इसके अलावा मीडिया और मनोरंजन जगत से फिरोज अहमद शेख और शबनम शेख, संगीत जगत से ऋषि सिंह (विजेता, इंडियन आइडल सीजन 13) और धनंजय कुलकर्णी (स्वर्ण पदक विजेता, राष्ट्रीय युवा महोत्सव) तथा दिनेश सेहगल (पूर्व उप निदेशक, फिल्म बंधु) विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी उपस्थिति ने यूपीएए अवॉर्ड्स 2025 को और भी ऐतिहासिक बना दिया।
समारोह के दौरान लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया। सामाजिक सेवा, कानून और साहित्य के क्षेत्र में रेहान फारूकी, असरार खान, श्रृंखला वर्मा और विजेता सचदेवा को सम्मान मिला। कला, रंगमंच और अभिनय में रोली सिंह, मारिया आलम, शाइज़ खान और नृत्यांगना रुचि को उनके रचनात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। खेल, फिटनेस और फैशन के क्षेत्र में खुशी सिंह, सुशील यादव और रोहन शर्मा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया, जबकि ब्यूटी और क्रिएटिव आर्ट्स के क्षेत्र में मेकअप आर्टिस्ट दानिश अंसारी को सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त कर्नल राकेश कुमार (भारतीय सेना), डॉ. अब्दुल रज्जाक, रवि श्रीवास्तव, सैयद अब्दुल मुजीब, डॉ. ए.के. सेठ, फैज़ अहमद और एम. दानिश सिद्दीकी को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस तरह 32वां यूपीएए अवॉर्ड्स 2025 कला, संस्कृति और समाज के प्रति समर्पण का एक भव्य और प्रेरणादायक उत्सव बनकर उभरा।