मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

यूपी में ठगी का मामला: पैसा डबल करने का झांसा देकर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, पूछताछ जारी

यूपी में ठगी का मामला: पैसा डबल करने का झांसा देकर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, पूछताछ जारी

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंतर्राज्यीय ठगी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो रुपये दोगुना करने का लालच देकर लोगों को ठगा करते थे। इनके पास से 1.5 लाख रुपये की नकली मुद्रा (फोटोस्टेट किए गए नोट), 2 लाख रुपये नकद, एक महिंद्रा एक्सयूवी कार, लोहे का ट्रंक, 99 ग्राम वजन की एक सोने जैसी धातु की चेन, चार मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुआ है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. देवेन्द्र कुमार उर्फ नहना गौतम (गिरोह का सरगना)
    निवासी: कूपा गली, गौतमनगर, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस
  2. दीपक उर्फ दीपू
    निवासी: कूपा गली, गौतमनगर, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस
  3. मनीष उर्फ मानेश
    निवासी: ग्राम नगला अरदासी, थाना बरहन, कमिश्नरेट आगरा
  4. अर्जुन गौतम
    निवासी: कूपा गली, गौतमनगर, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस

बरामद सामान

  • ₹1,50,000 नकली नोट (फोटोस्टेट की हुई गड्डियां, जिन पर ‘काउंट एंड ब्रेक’ की मुहर लगी थी)
  • ₹2,00,000 नकद (ठगी के जरिए हासिल)
  • महिंद्रा एक्सयूवी 300 कार (नंबर: यूपी-86 एडी 7356)
  • लोहे का ट्रंक (फर्जी करेंसी दिखाने के लिए उपयोग होता था)
  • 99 ग्राम वजन की सोने जैसी चेन (अनुमानित कीमत: ₹9 लाख)
  • 4 मोबाइल फोन
  • 9 गड्डी कागज के टुकड़े (नोट के आकार में कटे हुए)
  • 2 आधार कार्ड

गिरफ्तारी का विवरण

एसटीएफ को पिछले कुछ दिनों से आगरा, हाथरस और आसपास के इलाकों में ठगी करने वाले गिरोह की सक्रियता की जानकारी मिल रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश के निर्देश पर टीम ने इनकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। 8 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे, सादाबाद के रोडवेज बस स्टैंड के पास पुलिया क्षेत्र में एसटीएफ, स्वॉट टीम हाथरस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर इन्हें गिरफ्तार किया।

ठगी का तरीका:

गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि वे आसपास के जिलों और राज्यों में लोगों को रुपये दोगुना करने का झांसा देते थे। वे लोहे के ट्रंक में कचरा भरकर उसके ऊपर नकली नोट (फोटोस्टेट किए गए) और कुछ असली नोट रखते थे। वीडियो कॉल के जरिए इन नोटों को दिखाकर लोगों को फंसाते थे। पीड़ित जब अपना पैसा वापस मांगते, तो उन्हें धमकाकर भगा दिया जाता। अब तक इस गिरोह ने करीब 40-50 लोगों को ठगा है।

Share This
अगला लेख → Bareilly : मंदिर के अंदर मिला युवक का शव, हत्या में ईंट और ड…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun