मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर जुलाई में पड़ेगी महंगाई की मार,इतने प्रतिशत अधिक होगी वसूली

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर जुलाई में पड़ेगी महंगाई की मार,इतने प्रतिशत अधिक होगी वसूली

उत्तर प्रदेश में जुलाई 2025 में बिजली उपभोक्ताओं को बिल भुगतान में अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा। इस महीने बिजली बिलों पर 1.97% का ईंधन अधिभार शुल्क लगाया जाएगा, जो अप्रैल 2025 के लिए लागू होगा। पिछले चार महीनों में यह तीसरा मौका है जब उपभोक्ताओं को बिलों पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। उदाहरण के लिए, यदि किसी उपभोक्ता का मासिक बिजली बिल 1,000 रुपये है, तो उसे 19.70 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। अप्रैल से बिजली बिलों पर यह अधिभार लागू किया जा रहा है। हालांकि, मई में 2% की राहत दी गई थी, लेकिन जून में 4.27% का ईंधन अधिभार वसूला गया। जनवरी में मिली थी अधिभार की मंजूरी

इस साल जनवरी में नियामक आयोग ने बहुवर्षीय वितरण टैरिफ के तीसरे संशोधन में ईंधन और ऊर्जा खरीद समायोजन अधिभार को मंजूरी दी थी। इसके तहत, हर महीने ईंधन और ऊर्जा की खरीद पर होने वाले अतिरिक्त खर्च को तीसरे महीने में उपभोक्ताओं से वसूला जाएगा। उपभोक्ता परिषद ने जताई आपत्ति

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने इस पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं का 33,122 करोड़ रुपये बकाया है, फिर भी उनसे अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है। वर्मा ने आरोप लगाया कि यह वसूली नियमों के खिलाफ बनाए गए रेगुलेशन के तहत हो रही है। उन्होंने मांग की कि यह शुल्क बकाया राशि से समायोजित किया जाए और केवल राहत के समय ही उपभोक्ताओं के बिलों में कटौती हो

Share This
अगला लेख → हिमाचल में बारिश ने मचाया कहर, कई इमारतें ढहीं, अब तक 23 लोग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun