मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी में मर्डर मिस्ट्री: पत्नी की लाश सूटकेस में छिपाई, भाई को बुलाकर पुलिस की नजरों में आया शक

यूपी में मर्डर मिस्ट्री: पत्नी की लाश सूटकेस में छिपाई, भाई को बुलाकर पुलिस की नजरों में आया शक

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही घर में पाया गया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय सविता के रूप में हुई है, जो मोहल्ला पक्का कटरा की निवासी थी और घरों में काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। सविता का बड़ा बेटा अमन ब्लड कैंसर से पीड़ित है और उसका इलाज कराने के लिए वह काफी समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रही थी।

मृतका के पति अशोक कुमार, जो एक प्राइवेट बैंक में वसूली एजेंट के रूप में काम करता है, ने दावा किया कि घटना की रात वह मोहल्ले में आई एक बारात देखने गया था। लौटकर आने पर उसने अपनी पत्नी को फंदे से लटका पाया। घबराकर उसने पहले सविता को नीचे उतारा और फिर अपने भाई अनिल को फोन करके सलाह मांगी। लेकिन काफी देर तक कोई मदद न मिलने पर, डर के कारण उसने शव को सूटकेस में पैक कर दिया और उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाने लगा।

इसी दौरान, पुलिस को सूचना मिल गई और सीओ तिलहर ज्योति यादव, थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और अशोक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के मुताबिक, सविता अपने बेटे की बीमारी और पति के अत्याचारों से मानसिक रूप से परेशान थी।

पड़ोसियों का कहना है कि अशोक अक्सर सविता के साथ झगड़ा करता था और मारपीट भी करता था। आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव ने सविता को मानसिक रूप से बेहद कमजोर कर दिया था।

फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या की साजिश। सविता की बड़ी बेटी संध्या की उम्र 14 वर्ष है, जबकि अमन 8 साल और सबसे छोटा बेटा रोहित महज 3 साल का है। पुलिस ने मृतका के मायकेवालों को भी सूचित कर दिया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अगला लेख → हिंदू छात्र की चोटी काटने और तिलक मिटाने को लेकर मुस्लिम शिक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun