मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

लखनऊ: सरकारी दफ्तर में गिरा छत का प्लास्टर, बड़ा हादसा होते-होते टला, कर्मचारी घायल

लखनऊ: सरकारी दफ्तर में गिरा छत का प्लास्टर, बड़ा हादसा होते-होते टला, कर्मचारी घायल

लखनऊ के आईटी चौराहे के पास स्थित संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में शनिवार को एक गंभीर हादसा हो गया। कार्यालय की छत का प्लास्टर अचानक गिरने से वहां काम कर रहे एक कर्मचारी घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना कार्यालय के कक्ष संख्या पांच में हुई, जहां सचिन श्रीवास्तव नामक कर्मचारी अपने कंप्यूटर पर कार्य कर रहे थे। अचानक ऊपर से प्लास्टर गिरा, जिससे उन्हें सिर और हाथ में चोटें आईं। हादसे के दौरान उनका कंप्यूटर, प्रिंटर और टेबल पर रखा अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।

कर्मचारियों का कहना है कि कार्यालय भवन की मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई है, जिससे दीवारों और छत से प्लास्टर झड़ने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इस समस्या को कई बार अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

घायल कर्मचारी सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे के बाद वह डर महसूस कर रहे हैं और दोबारा उसी जगह बैठकर काम करने की हिम्मत नहीं हो रही। अन्य कर्मचारियों ने भी चिंता जताते हुए मांग की है कि कार्यालय की जर्जर इमारत की मरम्मत जल्द से जल्द करवाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Share This
अगला लेख → शुभमन गिल को लेकर वर्ल्ड कप विजेता कप्तान की बड़ी भविष्यवाणी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 78% 💨 4 km/h
Dehradun