मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी में मानसून की रफ्तार में आई सुस्ती, नोएडा, आगरा समेत 28 जिलों में बारिश का अनुमान

यूपी में मानसून की रफ्तार में आई सुस्ती, नोएडा, आगरा समेत 28 जिलों में बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर जारी है, जिसने मौसम को सुहाना बना दिया है। आज शनिवार, 19 जुलाई को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। आइए, मौसम विभाग की ताजा जानकारी के साथ जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश में बारिश की रफ्तार में कुछ कमी देखने को मिलेगी। पश्चिमी यूपी के 28 जिलों, जिनमें मेरठ, नोएडा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, और झांसी जैसे जिले शामिल हैं, वहां एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना है।

राहत की बात यह है कि आज न तो गरज-चमक के साथ बारिश होगी और न ही वज्रपात या तेज हवाओं का कोई अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन, मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि रविवार, 20 जुलाई से मौसम फिर करवट लेगा। पश्चिमी यूपी में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का भी अलर्ट है।

बारिश की वजह से प्रदेश में तापमान में भी कमी आई है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

बारिश ने जहां मौसम को सुहाना बनाया है, वहीं नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने से कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है। खासकर वाराणसी में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे सभी घाट जलमग्न हो गए हैं। नमो घाट पर भी घुटनों तक पानी भर गया है।

Share This
अगला लेख → 250 परसेंट डिविडेंट देने जा रही यह कंपनी, जानें कब है रिकॉर्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,572 +806 (+1.05%)
निफ्टी 24,242 +257 (+1.07%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun