मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी में मीडियाकर्मियों के फ्री वैक्सीनेशन के लिए अलग से अलॉट होंगे सेंटर

यूपी में मीडियाकर्मियों के फ्री वैक्सीनेशन के लिए अलग से अलॉट होंगे सेंटर

लखनऊ- प्रदेश में चल रहे सबसे बड़े टीकाकरण अभियान (Corona Vaccination Drive) में अब मीडियकर्मियों (Media Persons) और उनके परिजनों को खास तवज्जो दी जाएगी. कोरोना वारियर्स की तरह इस आपदा की घड़ी में दिन रात कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों व उनके 18 साल से ऊपर के परिजनों के वैक्सीनेशन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलग से सेंटर अलॉट करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि हो सके तो मीडियाकर्मियों के ऑफिस पर जाकर या फिर अलग सेंटर अलॉट कर 18 साल से ऊपर वाले मीडियाकर्मियों व उनके परिजनों का टीकाकरण किया जाए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडियाकर्मियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश दिया है कि मीडियाकर्मियों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाए. उनके लिए अलग सेंटर अलॉट किए जाएं और जरूरत हो तो उनके कार्यस्थलों पर जाकर निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए उनके 18 प्लस के परिजनों के साथ फ्री वैक्सीनेशन किया जाए.

कोरोना संक्रमण की चपेट में मीडियाकर्मी और उनके परिजन भी आ चुके हैं. बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी अभी भी कोरोना संक्रमित हैं. इतना ही नहीं अभी तक 16 पत्रकारों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो चुकी है. ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडियकर्मियों की सुरक्षा के लिए अधिकारियों को यह निर्देश दिया है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में इस समय 18 साल से ऊपर वालों का टीकाकरण किया जा रहा है. राजधानी लखनऊ के भी 10 सेंटर्स पर 18 साल के ऊपर वालों का टीकाकरण किया जा रहा है.

Share This
अगला लेख → सुप्रीम कोर्ट ने मराठा आरक्षण को रद्द किया,उद्धव ने कहा प्रध…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun