मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की हिरासत को 12 दिन और बढ़ाया, एनआईए कोर्ट का आदेश

26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की हिरासत को 12 दिन और बढ़ाया, एनआईए कोर्ट का आदेश

नई दिल्ली: एनआईए कोर्ट ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की हिरासत को 12 दिन और बढ़ा दिया है। तहव्वुर राणा को दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट से एनआईए कोर्ट लाया गया था, जहां उसकी हिरासत की अवधि को बढ़ा दिया गया।

तहव्वुर हुसैन राणा का नाम 26/11 मुंबई आतंकी हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में लिया जाता है। वह मुंबई हमले के मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली का करीबी दोस्त था। हेडली और राणा की दोस्ती स्कूल के दिनों से थी। हेडली ने बाद में स्वीकार किया था कि वह लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहा था।

इस आतंकवादी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया था। पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आए 10 आतंकवादियों ने आधुनिक हथियारों से लैस होकर मुंबई में भीड़-भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाया था, जिससे 160 से ज्यादा लोग मारे गए और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे।

तहव्वुर हुसैन राणा पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक हैं। उनका जन्म 12 फरवरी 1961 को पाकिस्तान के चिचावतनी, पंजाब में हुआ था। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की थी और सेना में डॉक्टर के रूप में सेवा की। बाद में वह अपनी पत्नी के साथ शिकागो (अमेरिका) शिफ्ट हो गए और वहां इमिग्रेशन सर्विसेज का व्यवसाय शुरू किया, साथ ही कनाडा की नागरिकता भी हासिल कर ली।

प्रत्यर्पण का मामला: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 13 फरवरी 2025 को व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की घोषणा की। ट्रंप ने कहा, “हम एक बेहद खतरनाक व्यक्ति को भारत को सौंप रहे हैं, जो मुंबई हमले का आरोपी है।” इस निर्णय को अमेरिकी विदेश विभाग के सचिव द्वारा 11 फरवरी 2025 को औपचारिक रूप से स्वीकृति दी गई थी। तहव्वुर राणा का भारत में प्रत्यर्पण 9 अप्रैल 2025 को हुआ, और वह 10 अप्रैल 2025 को दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उन्हें तुरंत एनआईए की हिरासत में ले लिया गया।

Share This
अगला लेख → दिल्ली में छह नाबालिगों ने एक व्यक्ति की चाकू से हत्या कर दी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,744 -92 (-0.12%)
निफ्टी 23,962 -34 (-0.14%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun