मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी: मैनपुरी में प्रेमी-प्रेमिका को मौत की सजा, फैसला सुनकर भर आए आंसू

यूपी: मैनपुरी में प्रेमी-प्रेमिका को मौत की सजा, फैसला सुनकर भर आए आंसू

यूपी के मैनपुरी जिले के करहल इलाके में पिछले साल 6 मई को एक व्यक्ति नरेंद्र की हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच के दौरान तीन लोगों के नाम सामने आए थे, जिनमें से दो को अदालत ने दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई है। दोनों दोषी आपस में प्रेम संबंध रखते हैं और प्रेमी-प्रेमिका हैं। बता दें कि यह घटना करहल थाना क्षेत्र में 6 मई 2024 को घटी थी, जिसमें नरेंद्र की हत्या हुई और इसके बाद मामला दर्ज किया गया। इस केस में महिला आरोपी मनु देवी और उसके प्रेमी अभय उर्फ भूरा को अतिरिक्त जिला जज कोर्ट ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला सुनते ही दोनों दोषी फफक-फफक कर रोने लगे। इसकी जानकारी एडीजीसी राकेश गुप्ता ने दी है।

मामले की पृष्ठभूमि

करहल थाना क्षेत्र के गांव राउरी चमनपुरा के निवासी नरेंद्र कुमार का गांव नानमई की मनु देवी के साथ प्रेम संबंध था। इस प्रेम संबंध के चलते दोनों के बीच पैसे का लेन-देन भी होता रहता था। 5 मई 2024 को मनु देवी ने नरेंद्र को अपने जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर अपने घर बुलाया। इसी दौरान मनु का दूसरा प्रेमी अभय उर्फ भूरा भी वहां पहुंच गया। इसके बाद नरेंद्र और मनु के बीच पैसे को लेकर विवाद शुरू हो गया। जब बात बढ़ने लगी, तो अभय और मनु ने मिलकर नरेंद्र की हत्या कर दी और उसके शव को गांव के पास एक तालाब के किनारे फेंक दिया।

अदालत ने सुनाई फांसी की सजा

नरेंद्र का शव बरामद होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की सुनवाई एडीजे4 कोर्ट में हुई, जहां अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय वकील रोहित शुक्ला ने मामले की पैरवी की। वादी, जांच अधिकारी और गांव के अन्य लोगों ने अदालत में गवाही दी। आरोपित पक्ष की ओर से भी बचाव के साक्ष्य पेश किए गए। आज, मंगलवार को न्यायाधीश जहेन्द्र पाल ने नरेंद्र हत्याकांड में दोषी मनु देवी और उसके प्रेमी भूरा को फांसी की सजा सुनाई।

Share This
अगला लेख → दिल्ली: गर्मी के कारण बिजली की खपत में भारी उछाल, 9000 मेगाव…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun