मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

यूपी – राज्यसभा चुनाव में फंसा पेंच, निर्दलीय प्रकाश बजाज ने किया नामांकन

यूपी – राज्यसभा चुनाव में फंसा पेंच, निर्दलीय प्रकाश बजाज ने किया नामांकन

लखनऊ – यूपी में राज्यसभा चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन सभी प्रत्याशियों को तगड़ा झटका तब लगा जब निर्दलीय के तौर पर प्रकाश बजाज ने नामांकन दाखिल कर दिया, निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन पत्र दाखिल करते ही 10 सीटों के लिए अब कुल 11 प्रत्याशी हो गए हैं. अब अगर किसी भी एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया तो राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान तय है.

प्रकाश बजाज ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है. चर्चा है कि प्रकाश बजाज को समाजवादी पार्टी ने मैदान में उतारा है, हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. कुछ लोग प्रकाश बजाज के बीजेपी का डमी कैंडीडेट होना भी बता रहे हैं.

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा 13 अक्टूबर को की थी. इन सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी हो गई. आज 27 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है. 9 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.

मन जा रहा है की 11वें प्रत्याशी के सामने आने के बाद बीजेपी और सपा को तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. लेकिन बसपा के लिए मुश्किलें जरूर खड़ी होंगी. 8 सीटों पर विधायकों की संख्या के आधार पर बीजेपी की जीत तय है, वहीं एक सीट पर सपा भी आसानी से जीत जाएगी. लड़ाई 10वीं सीट के लिए है, जिसके लिए बसपा मैदान में है. पहले ये माना जा रहा था कि संख्या के आधार पर बीजेपी नवां प्रत्याशी उतार सकती है लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. वहीं इस बीच निर्दलीय प्रत्याशी के मैदान में उतरने से बसपा को अब मतदान की स्थिति में दूसरी पार्टियों से विधायकों की संख्या जुटानी होगी.

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जो प्रत्याशी मैदान में है वो है हरदीप सिंह पुरी,अरूण सिंह,हरिद्वार दुबे,बृजलाल,नीरज शेखर,श्रीमती गीता शाक्य,बी.एल. वर्मा,श्रीमती सीमा द्विवेदी समाजवादी पार्टी की तरफ से राम गोपाल यादव और बहुजन समाज पार्टी ने रामजी गौतम को मैदान में उतारा है निर्दलीय प्रकाश बजाज

Share This
अगला लेख → UNLOCK 6 - कंटेनमेंट जोन में जारी रहेगा 30 नवंबर तक लॉकडाउन,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun