मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

ये आदतें आपकी ज़िन्दगी में ला सकती हैं कलेश , इन्हें ठीक करने में ही है भलाई

ये आदतें आपकी ज़िन्दगी में ला सकती हैं कलेश , इन्हें ठीक करने में ही है भलाई

किसी भी रिश्ते में कभी-कभी झगड़ा होना सामान्य है, लेकिन यदि आप और आपके पार्टनर के बीच हर दिन तनाव बढ़ता जा रहा है, तो यह संकेत है कि कुछ आदतों को बदलने की जरूरत है। कुछ छोटी-छोटी आदतें हैं, जो धीरे-धीरे आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ा सकती हैं। यदि आप अपने पार्टनर के साथ एक मजबूत और खुशहाल रिश्ता चाहते हैं, तो इन आदतों से बचना जरूरी है।

रोक-टोक करने की आदत
अगर आप हमेशा अपने पार्टनर की छोटी-छोटी बातों पर उन्हें टोकते रहते हैं, तो यह आदत आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है। किसी भी इंसान को ज्यादा रोक-टोक पसंद नहीं आता। इसके कारण आपका पार्टनर आपसे झगड़ा कर सकता है या वह आपसे दूर होता जाएगा। आपको अपने पार्टनर को कुछ स्पेस देने की आदत डालनी चाहिए।

ईगो का दखल
यदि आप अपनी ईगो को रिश्ते से ऊपर रखते हैं, तो ध्यान रखें कि यह आपके रिश्ते को कमजोर कर सकता है। किसी भी रिश्ते में समझौते की जरूरत होती है, और ईगो को साइड में रखकर ही आप उसे मजबूत बना सकते हैं। गलती स्वीकार करने से कोई छोटा नहीं हो जाता, बल्कि यह आपके रिश्ते को बेहतर बनाता है।

परिवार के बारे में बुरी बातें कहना
अगर आप अक्सर अपने पार्टनर के परिवार के बारे में नकारात्मक बातें करने लगते हैं, तो यह आदत रिश्ते में दूरियां ला सकती है। आपके पार्टनर को इससे दुख पहुंचेगा, और आपके बीच एक खाई पैदा हो सकती है। रिश्ते को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि आप उनके परिवार का सम्मान करें और नकारात्मक बातें करने से बचें।

अगर आप अपने पार्टनर के साथ एक खुशहाल और लंबे समय तक चलने वाला रिश्ता चाहते हैं, तो इन आदतों को बदलना जरूरी है।

Share This
टैग: #lifestyle news
अगला लेख → इस विशेष स्थान पर है सैंटा क्लॉज का घर , यहां हर क्रिसमस पर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun