मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

क्या आप संतरे के छिलकों को फेंक देते हैं? इन्हें फेस मास्क में बदलकर त्वचा का निखार कर सकते हैं दोगुना

क्या आप संतरे के छिलकों को फेंक देते हैं? इन्हें फेस मास्क में बदलकर त्वचा का निखार कर सकते हैं दोगुना

कई लोग संतरे के छिलके को बेकार समझते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है? संतरे के छिलके को सही तरीके से इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा को सुंदर और निखरा हुआ बना सकते हैं। आइए जानते हैं, संतरे के छिलके से एक नेचुरल और केमिकल फ्री फेस पैक कैसे तैयार करें।

फेस पैक बनाने की विधि:
संतरे के छिलके से फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले छिलकों को अच्छे से सुखा लें। जब यह सूख जाएं, तो इन्हें पीसकर पाउडर बना लें। अब एक कटोरी में इस पाउडर, शहद और दही को डालें और इन्हें अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पैक को आप हफ्ते में 1 से 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे लगाएं फेस पैक:
इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन के हिस्से पर लगाएं। इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक रखें, ताकि यह आपकी त्वचा पर अच्छे से असर कर सके। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने के बाद आपको अपने चेहरे पर एक ताजगी और निखार महसूस होगा।

क्या फायदे होंगे:
अगर आपकी त्वचा की चमक फीकी पड़ गई है, तो यह फेस पैक आपकी त्वचा को निखारने में मदद करेगा। संतरे के छिलके, शहद और दही में मौजूद पोषक तत्व आपकी त्वचा को आवश्यक न्यूट्रिएंट्स देने के साथ-साथ उसकी गहरी सफाई भी करेंगे। हालांकि, यह पैक लगाने से पहले एक पैच टेस्ट जरूर कर लें, ताकि आपकी त्वचा पर कोई रिएक्शन न हो।

Share This
अगला लेख → ये आदतें आपकी ज़िन्दगी में ला सकती हैं कलेश , इन्हें ठीक करन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun