ये चीजें शरीर में आयरन की कमी को करेंगी पूरा , शुरू कर दें खाना
आयरन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी से कमजोरी, थकान और चक्कर आ सकते हैं। इसलिए हमें अपने भोजन में आयरन की सही मात्रा को शामिल करना चाहिए। यहां कुछ बीज हैं जो शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में मदद करते हैं।
1. तिल के बीज
तिल के बीज भी आयरन का अच्छा स्रोत हैं। आप इन्हें अपनी दाल, सब्जी या सलाद में शामिल कर सकते हैं. तिल के लड्डू भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
2. चिया बीज
चिया सीड्स में आयरन के साथ-साथ प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है। आप इन्हें पानी में भिगोकर खा सकते हैं या स्मूदी में डाल सकते हैं.
3. अलसी
अलसी के बीज में आयरन होता है. आप इन्हें पीसकर अपनी दाल या आटे में मिला सकते हैं. रोजाना एक चम्मच अलसी के बीज का सेवन फायदेमंद होता है।
4. सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज भी आयरन का अच्छा स्रोत हैं। इन्हें आप नाश्ते में स्नैक्स, सलाद के तौर पर खा सकते हैं.