मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

योगी सरकार देव दीपावली को दिव्य और भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों को करेगी रौशन

योगी सरकार देव दीपावली को दिव्य और भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों को करेगी रौशन

काशी के अर्धचन्द्राकार गंगा घाटों पर दीपों का हार सजेगा, वहीं गंगा के दूसरी ओर पर्यटक आकाश में क्रैकर शो, लेज़र शो और संगीत तीनों का एक साथ आनंद ले सकेंगे। रेत पर शिव के भजनों और धुनों पर ग्रीन आतिशबाजी होगी। वाराणसी में 27 नवंबर को मनाए जाने वाले देव दीपावली की तैयारी जोरों पर चल रही है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने रेत पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो का आयोजन किया जाएगा। योगी सरकार देव दीपावली को दिव्य और भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों को रोशन करने के साथ, लेजर शो, क्रैकर्स शो का भी आयोजन करा रही है।

पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो की तैयारी तैयारी चल रही है। क्रैकर्स शो लगभग 13 मिनट का होगा। डोम एंटरटेनमेंट के इंडिया हेड संजय प्रताप सिंह ने बताया कि रेत पर लगभग 1 किलोमीटर के स्ट्रेच पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो होगा। भगवान शिव के ऊपर बने “हर-हर शम्भू”, “शिव तांडव स्त्रोत” आदि भजनों के 9 से 10 ट्रैक पर आतिशबाजी के शो का आयोजन होगा। आतिशबाजी के दौरान आसमान में सतरंगी छटा बिखरी दिखेगी। यही नहीं आकाश में कई तरह के आकर्षक आकार के चित्र भी दिखाई देंगे। उन्होंने जानकारी दी कि इस क्रेकर शो में पटाखे लगभग 60 से 70 मीटर ऊंचाई तक जाते हैं, जो काफी दूर से दिखाई देते हैं। ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स प्रदूषण रहित होते हैं। पटाखों की आवाज 70 डेसीबल से कम होती है।

बता दें कि मोदी-योगी सरकार ने देव दीपावली को लोकल से ग्लोबल बना दिया है। इस वर्ष देव दीपावली पर 7 से 8 लाख श्रद्धालुओं के काशी पहुंचने का अनुमान है। इसको देखते हुए प्रशासन सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रही है। घाटों और सड़कों पर यातायात को नियंत्रण करने का पुख्ता प्लान बनाया गया है।

Share This
अगला लेख → Punjab News : दो पक्षों के बीच चली जमकर गोलियां 3 व्यक्ति हु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,898 +62 (+0.08%)
निफ्टी 24,022 +26 (+0.11%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun