मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

राम मंदिर के उद्घाटन से पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की होगी लाखों की कमाई , सरकार जल्द करेंगी संपर्क 

राम मंदिर के उद्घाटन से पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की होगी लाखों की कमाई , सरकार जल्द करेंगी संपर्क 

राम मंदिर के उद्घाटन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. उत्तर प्रदेश का संस्कृति विभाग हर जगह शांतिपूर्ण माहौल बनाने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम चला रहा है। अब इस प्रोग्राम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी जोड़ा जाएगा. 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले यूपी के संस्कृति विभाग ने प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स से संपर्क करना शुरू कर दिया है.

संस्कृत विभाग ने इसके लिए 25 लाख रुपये का बजट भी आवंटित कर दिया है. श्री राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम का प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। दीपोत्सव की तर्ज पर संस्कृति विभाग ने राम कथा से जुड़े विभिन्न आयोजनों को रीलों के माध्यम से प्रसारित करने की योजना बनाई है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का लेंगे सहारा

संस्कृति विभाग ने ऐसे बड़े प्रभावशाली लोगों से संपर्क करने का फैसला किया है जिनकी फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अच्छी पहुंच है ताकि उनकी रील करोड़ों लोगों तक पहुंच सके। इसके लिए विभाग ने राशि भी तय कर दी है. इसके लिए विभाग 25 लाख रुपये खर्च करने को तैयार है. संस्कृति विभाग रामायण और रामचरितमानस की विभिन्न घटनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बना रहा है।

Share This
अगला लेख → Flight Emergency Landing : अहमदाबाद से दुबई जाने वाली स्पाइस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun