मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

राम मंदिर चढ़ावा केस: चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ FIR की मांग तेज

राम मंदिर चढ़ावा केस: चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ FIR की मांग तेज

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित गड़बड़ी के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। जांच के बीच मामला ट्रस्ट के भीतर आरोप-प्रत्यारोप और सड़क पर विरोध प्रदर्शन तक पहुंच गया है। एक ओर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव पर गंभीर आरोप लगाए, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

महंत दिनेंद्र दास महाराज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरे प्रकरण के लिए गोपाल राव जिम्मेदार हैं और उन पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के विवादों से मंदिर और उसकी परंपराओं की छवि प्रभावित हो रही है।

इधर, फैजाबाद बार एसोसिएशन के नेतृत्व में 500 से अधिक अधिवक्ता चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव समेत अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारी राम जन्मभूमि थाना की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोककर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा।

फैजाबाद बार एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि शिकायत की पावती उन्हें मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती है तो इस मामले को हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जाएगा। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूरी है।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता सत्य प्रकाश मौर्य ने कहा कि वकीलों की मांग स्पष्ट है और वे एफआईआर दर्ज होने तक संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर की व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग भी उठाई गई।

दोपहर करीब 1:30 बजे अधिवक्ताओं द्वारा दी गई तहरीर को राम जन्मभूमि थाना की सामान्य डायरी (जीडी) में दर्ज कर लिया गया। शिकायत में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा, गोपाल राव तथा ट्रस्ट के अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद नियमानुसार उसकी जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अगला लेख → भारत-जापान संबंधों को नई रफ्तार, PM मोदी ने किया 'जापान व्या…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun