मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भारत-जापान संबंधों को नई रफ्तार, PM मोदी ने किया ‘जापान व्यापार सप्ताह’ का ऐलान

भारत-जापान संबंधों को नई रफ्तार, PM मोदी ने किया ‘जापान व्यापार सप्ताह’ का ऐलान

नई दिल्ली में आयोजित इंडिया-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस मुलाकात में दोनों देशों ने आर्थिक, रणनीतिक और तकनीकी सहयोग को नई दिशा देने पर सहमति जताई। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और निवेश सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

फोरम के दौरान दोनों नेताओं ने हरियाणा के खरखौदा में मारुति सुजुकी की चौथी ऑटोमोबाइल निर्माण इकाई का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा उन्होंने भारत और जापान की कंपनियों द्वारा प्रदर्शित नई तकनीकों और औद्योगिक नवाचारों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर दोनों देशों के उद्योग जगत के प्रतिनिधि और निवेशक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और देश में लगातार आर्थिक सुधारों के जरिए निवेश का बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत लगभग हर क्षेत्र को निजी निवेश के लिए खोल रहा है और जापान के साथ रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत तथा गतिशील बनाने का निर्णय लिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जापान का सहयोग केवल दोनों देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका लाभ पूरी दुनिया को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आज सुजुकी के वैश्विक उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले दो-तिहाई पुर्जे भारत में बनते हैं और 100 से अधिक देशों में निर्यात किए जाते हैं। इसी तरह कावासाकी, यामाहा और होंडा जैसी जापानी कंपनियों की मोटरसाइकिलों का उत्पादन भी भारत से वैश्विक बाजारों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि जब जापान की तकनीकी विशेषज्ञता और भारत की उत्पादन क्षमता साथ आती है, तो वैश्विक स्तर पर नए अवसर पैदा होते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) जल्द ही एक विशेष ‘जापान व्यापार सप्ताह’ आयोजित करेगा। इस दौरान पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी जापानी उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं और सुझावों को समझेंगे तथा भारत में कारोबार को और आसान बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा करेंगे।

अपने स्वागत भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनाए ताकाइची का भारत दौरे पर स्वागत करते हुए उन्हें जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री और दूरदर्शी नेता बताया। उन्होंने कहा कि जापान का नारा प्रांत, जहां से सनाए ताकाइची आती हैं, भारत और जापान की साझा बौद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है, जो दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत बनाता है।

वहीं जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने अपने संबोधन में भारत के साथ संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अपना “बड़ा भाई” बताया और कहा कि दोनों देशों के बीच वर्षों पुरानी आर्थिक साझेदारी अब और मजबूत हो रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि व्यापार, निवेश, तकनीक और नवाचार के क्षेत्रों में भारत और जापान का सहयोग आने वाले वर्षों में और अधिक तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

Share This
अगला लेख → UP Defence Corridor: लखनऊ बनेगा मिसाइल हब, कानपुर से चित्रकू…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun