मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

राहुल गांधी की नागरिकता पर बड़ा सवाल, हाईकोर्ट करेगा सुनवाई, जानें पूरा केस

राहुल गांधी की नागरिकता पर बड़ा सवाल, हाईकोर्ट करेगा सुनवाई, जानें पूरा केस

    इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की नागरिकता से जुड़े मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय को फैसला लेने के लिए चार हफ्ते का समय दिया है। गृह मंत्रालय ने इस मुद्दे पर रिपोर्ट पेश करने के लिए आठ हफ्ते की मोहलत मांगी थी, लेकिन हाई कोर्ट ने इसे अस्वीकार कर दिया और केवल चार हफ्ते का समय दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 21 अप्रैल को होगी।

    गौरतलब है कि राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं और यह विषय लगातार चर्चा में बना हुआ है।

    क्या है पूरा मामला?

    1 जुलाई 2024 को कर्नाटक के वकील और बीजेपी सदस्य एस विग्नेश शिशिर ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इस याचिका में दावा किया गया कि राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की नागरिकता भी है। याचिकाकर्ता ने ब्रिटिश सरकार के 2022 के गोपनीय दस्तावेजों और ईमेल का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपनी कथित ब्रिटिश नागरिकता छुपाई है।

    याचिकाकर्ता का कहना है कि भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 9(2) के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति किसी अन्य देश की नागरिकता लेता है, तो उसकी भारतीय नागरिकता स्वतः समाप्त हो जाती है। इस आधार पर उन्होंने राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता को रद्द करने और उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की है।

    क्या कहती है याचिका?

    याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि उनके पास ब्रिटिश सरकार द्वारा जारी किए गए दस्तावेज और कुछ ईमेल मौजूद हैं, जो यह साबित करते हैं कि राहुल गांधी ब्रिटेन के नागरिक हैं। ऐसे में संविधान के अनुच्छेद 84(ए) के तहत वे भारत में चुनाव लड़ने के योग्य नहीं हैं। इसलिए, उनकी रायबरेली से लोकसभा सदस्यता को भी अमान्य घोषित किया जाना चाहिए।

    बता दें कि 2024 के आम चुनाव में राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी। इससे पहले वे अमेठी सीट से सांसद रहे थे, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें वहां से हार का सामना करना पड़ा था।

    Share This
    अगला लेख → रूस और यूक्रेन युद्ध पर सऊदी अरब में अमेरिका-रूस वार्ता शुरू…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
    निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
    मौसम
    24°C
    Light rain shower
    💧 95% 💨 4 km/h
    Dehradun