मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सांसदों को मिली सैलरी में 24% की बढ़ोतरी, भत्तों में इजाफा, पूर्व सांसदों की पेंशन भी बढ़ी

सांसदों को मिली सैलरी में 24% की बढ़ोतरी, भत्तों में इजाफा, पूर्व सांसदों की पेंशन भी बढ़ी

    देश के सांसदों की सैलरी में जल्द ही बड़ा इजाफा होने वाला है। इसके अलावा, उन्हें मिलने वाले दैनिक भत्ते और पूर्व सांसदों की पेंशन में भी बढ़ोतरी की जाएगी। फिलहाल, सांसदों को हर महीने 1 लाख रुपये का वेतन मिलता है, जिसे 24% बढ़ाकर 1.24 लाख रुपये किया जा रहा है। वहीं, सांसदों को मिलने वाला दैनिक भत्ता भी 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये किया जाएगा। साथ ही, पूर्व सांसदों की मासिक पेंशन को 25,000 रुपये से बढ़ाकर 31,000 रुपये किया जा रहा है।

    संसदीय कार्य मंत्रालय के अनुसार, वेतन, भत्ता और पेंशन में यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी। यह संशोधन संसद सदस्यों के वेतन, भत्ते और पेंशन अधिनियम, 1954 के तहत दी गई शक्तियों का उपयोग करके किया गया है। इसके अलावा, यह इनकम टैक्स एक्ट, 1961 में उल्लिखित लागत मुद्रास्फीति सूचकांक (Cost Inflation Index) पर आधारित है। मौजूदा सांसदों को वेतन, निर्वाचन क्षेत्र भत्ता और ऑफिस भत्ता मिलाकर अब हर महीने कुल 2,54,000 रुपये प्राप्त होंगे। गौरतलब है कि संसद सत्र के दौरान सांसदों को दैनिक भत्ता भी दिया जाता है।

    सांसदों के वेतन में पिछली बार वर्ष 2018 में बढ़ोतरी हुई थी, जब इसे बढ़ाकर 1,00,000 रुपये कर दिया गया था। उस समय, तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने महंगाई को ध्यान में रखते हुए हर 5 साल में सांसदों के वेतन में स्वचालित संशोधन के लिए एक कानून प्रस्तावित किया था। भारत में सांसदों को वेतन के अलावा कई अन्य भत्ते और सुविधाएँ भी मिलती हैं। वर्तमान में, उन्हें निर्वाचन क्षेत्र भत्ते के रूप में हर महीने 70,000 रुपये और ऑफिस भत्ते के रूप में 60,000 रुपये मिलते हैं।

    Share This
    अगला लेख → राहुल गांधी की नागरिकता पर बड़ा सवाल, हाईकोर्ट करेगा सुनवाई,…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,861 +25 (+0.03%)
    निफ्टी 23,991 -5 (-0.02%)
    मौसम
    24°C
    Light rain shower
    💧 92% 💨 4 km/h
    Dehradun