मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

राहुल गांधी के बयान पर विदेश मंत्रालय का पलटवार, कहा- तथ्य प्रस्तुत करने का तरीका गलत है

राहुल गांधी के बयान पर विदेश मंत्रालय का पलटवार, कहा- तथ्य प्रस्तुत करने का तरीका गलत है

राहुल गांधी द्वारा विदेश मंत्री एस. जयशंकर के एक वीडियो को शेयर करते हुए लगाए गए आरोपों पर अब विदेश मंत्रालय ने सफाई दी है। राहुल गांधी ने वीडियो के हवाले से कहा था कि जयशंकर यह स्वीकार कर रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई से पहले पाकिस्तान को इसकी जानकारी दी गई थी, जिसे उन्होंने ‘अपराध’ करार दिया था। साथ ही राहुल ने सवाल उठाया कि इस कदम से भारतीय वायुसेना को कितना नुकसान हुआ।

इस पर विदेश मंत्रालय ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि विदेश मंत्री के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान या पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर ऑपरेशन से पहले कोई सूचना नहीं दी गई थी। हां, ऑपरेशन शुरू होने के बाद उसके शुरुआती चरण में पाकिस्तान को यह बताया गया था कि भारत केवल आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई कर रहा है, पाकिस्तानी सेना इसके रास्ते में न आए तो बेहतर होगा।

विदेश मंत्रालय के एक्सपी डिवीजन ने कहा, “विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यह कभी नहीं कहा कि पाकिस्तान को ऑपरेशन से पहले सूचित किया गया था। उन्होंने सिर्फ यह बताया था कि प्रारंभिक चरण में एक चेतावनी दी गई थी, जिसे गलत तरीके से पहले की सूचना बताया जा रहा है।”

बीजेपी ने भी दिया जवाब

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी राहुल गांधी पर पलटवार किया और प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक रिपोर्ट साझा की। इस रिपोर्ट में साफ कहा गया कि जयशंकर के बयान को गलत तरीके से सोशल मीडिया पर पेश किया जा रहा है। PIB ने कहा, “सोशल मीडिया पर चल रही पोस्ट में विदेश मंत्री के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया कि ऑपरेशन से पहले पाकिस्तान को जानकारी दी गई थी। ऐसी भ्रामक खबरों से बचें और सतर्क रहें।”

Share This
अगला लेख → प्रधानमंत्री मोदी की टीम में एमजे अकबर की सात साल बाद फिर से…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,616 -39 (-0.05%)
निफ्टी 24,233 -17 (-0.07%)
मौसम
27°C
Patchy rain nearby
💧 76% 💨 4 km/h
Dehradun