मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

राहुल गांधी ने वीडियो जारी करके केंद्र पर कसा तंज,कहा रोजगार दो मोदी सरकार

राहुल गांधी ने वीडियो जारी करके केंद्र पर कसा तंज,कहा रोजगार दो मोदी सरकार

नई दिल्‍ली – कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने इस बार देश में बढ़ रही बेरोजगारी का हवाला देते हुए सरकार को घेरा है. राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. इसके साथ उन्‍होंने लिखा, ‘देश के युवाओं के मन की बात. रोजगार दो, मोदी सरकार. आप भी अपनी आवाज युवा कांग्रेस के रोजगार दो के साथ जोड़कर, सरकार को नींद से जगाइये. ये देश के भविष्‍य का सवाल है.

राहुल गांधी ने वीडियो में कहा, ‘जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो उन्‍होंने देश के युवाओं से वादा किया था कि वह हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे.’ राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी जी की नीतियों ने 14 करोड़ लोगों को बेरोजगार बना दिया है. उन्‍होंने कहा कि नोटबंदी, गलत जीएसटी और फिर लॉकडाउन. इन तीन चीजों ने भारत के आर्थिक ढांचे को खत्‍म कर दिया है. रोजगार खत्‍म होने के मुद्दे को उठाने के लिए युवा कांग्रेस अब सड़कों पर उतर रही है.

Share This
अगला लेख → अभिनेता सोनू सूद की अपील- 'एक मरीज को गोद लें और उनकी दवाओं …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun