मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

रूसी सेना ने यूक्रेन पर किया सबसे बड़ा हवाई हमला , 51 नागरिकों की गई जान

रूसी सेना ने यूक्रेन पर किया सबसे बड़ा हवाई हमला ,  51 नागरिकों की गई जान

यूक्रेन में रूसी सेना के हवाई हमलों में 51 नागरिकों की मौत हो गई. इसमें एक छह साल का बच्चा भी शामिल है. यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और शीर्ष अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि रूस ने गुरुवार को मिसाइलें और रॉकेट दागे हैं. रूसी सेना ने खार्किव के पास एक ग्रामीण कैफे और दुकान को निशाना बनाया। इस दौरान हुए विस्फोट में 51 लोगों की मौत हो गई थी.

मीडिया रिपोर्टों में खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव के हवाले से कहा गया है कि खार्किव के कुपयांस्क जिले के ह्रोज़ा गांव में एक कैफे और एक दुकान पर हमला किया गया। विस्फोट के वक्त दोनों जगहों पर बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे. विस्फोट इतना भीषण था कि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने सहयोगियों से समर्थन जुटाने के लिए स्पेन में लगभग 50 यूरोपीय नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लिया। स्पेन में उन्होंने इस हमले की निंदा की और इसे रूस का आतंकवादी कृत्य बताया. अमेरिका ने इसे भयानक हमला बताया और कहा कि वह यूक्रेन की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेगा. संयुक्त राष्ट्र ने भी इसे आतंकी हमला घोषित कर दिया है.

Share This
अगला लेख → गरीब बाइक सवारों का आनलाइन चालान नही उन्हे जागरूक करे और हेल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun