मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

‘रेट्रो’ की तूफानी शुरुआत, BO पर अजय और नानी की फिल्मों को मात

‘रेट्रो’ की तूफानी शुरुआत, BO पर अजय और नानी की फिल्मों को मात

हर हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्में रिलीज होती हैं और उनसे बड़ी उम्मीदें जुड़ी होती हैं कि वे तगड़ी कमाई करेंगी और निर्माताओं के लिए मुनाफे का सौदा साबित होंगी। हालांकि, हमेशा ऐसा नहीं होता। कई बार फिल्में अच्छी शुरुआत के बावजूद अपने भारी-भरकम बजट की भरपाई नहीं कर पातीं। इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में बड़े बजट की फिल्मों का चलन बढ़ गया है, जिससे जोखिम भी उतना ही ज्यादा हो गया है।

इस हफ्ते सिनेमाघरों में तीन बड़ी फिल्मों की टक्कर देखने को मिल रही है। अजय देवगन की ‘रेड 2’ हिंदी बेल्ट में सबसे आगे है, जबकि साउथ से नानी की हिट 3′ और सूर्या की ‘रेट्रो ने पैन इंडिया रिलीज के जरिए मैदान में उतरकर मुकाबला और भी रोमांचक बना दिया है। गुरुवार, 1 मई 2025 को तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है। हालांकि कमाई के आंकड़े में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है, लेकिन सूर्या की फिल्म ‘रेट्रो’ फिलहाल सबसे आगे चल रही है।

‘रेड 2’ का प्रदर्शन:
अजय देवगन की ‘रेड 2’ से बॉक्स ऑफिस पर एक दमदार ओपनिंग की उम्मीद थी और फिल्म ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पहले दिन सभी भाषाओं में मिलाकर करीब 18.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। हिंदी में इस फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 34.36% दर्ज की गई। हालांकि रेट्रो से इसकी कमाई थोड़ी कम रही, लेकिन हिट 3 को यह फिल्म कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। वीकेंड अभी बाकी है, ऐसे में फिल्म का पहला वीकेंड कलेक्शन 50 करोड़ रुपये से ऊपर जाने की पूरी संभावना है।

‘हिट 3’ का कारोबार:
नानी की ‘हिट: द थर्ड केस’ ने भी पहले ही दिन शानदार ओपनिंग के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन करीब 18 करोड़ रुपये की कमाई की और यह नानी की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। तेलुगु में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 87.98% रही, जो दर्शाता है कि साउथ में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म का भी वीकेंड कलेक्शन शानदार रहने वाला है।

‘रेट्रो’ की धमाकेदार शुरुआत:
सूर्या और पूजा हेगड़े की जोड़ी वाली फिल्म ‘रेट्रो’ ने सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए पहले दिन लगभग 19.25 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। फिल्म को दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सबसे आगे है। शुरुआती ट्रेंड को देखते हुए कहा जा सकता है कि ‘रेट्रो’ आसानी से 50 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी और आगे भी अच्छा कारोबार करेगी।

कुल मिलाकर इस हफ्ते की तीनों बड़ी फिल्मों ने सिनेमाघरों में रौनक बढ़ा दी है और फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी राहत दी है। उम्मीद है कि ये फिल्में मेकर्स को तगड़ा मुनाफा देंगी और बॉक्स ऑफिस की मंदी को तोड़ने में सफल रहेंगी।

Share This
अगला लेख → राजस्थान रॉयल्स के लिए 11 करोड़ का सौदा बना घाटे का सौदा, खि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,599 +833 (+1.09%)
निफ्टी 24,228 +243 (+1.01%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun