मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

विलेन का रोल फैंस को आ रहा पसंद , फिटनेस को लेकर भी क्रेजी है ये 39 साल का एक्टर

विलेन का रोल फैंस को आ रहा पसंद , फिटनेस को लेकर भी क्रेजी है ये 39 साल का एक्टर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अक्सर अपने काम और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने हीरो की छवि को छोड़कर विलेन बनकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। इसके अलावा, अर्जुन इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी गंभीर नजर आ रहे हैं।

फिटनेस पर ध्यान
अर्जुन कपूर अपनी फिटनेस को लेकर खासे जागरूक हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह ट्रेडमिल पर वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस शर्टलेस मिरर सेल्फी को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, “बुधवार का वर्कआउट हो गया।” यह तस्वीर उनके फिटनेस क्रेज और डेडिकेशन को साफ तौर पर दिखाती है।

डेब्यू जैसा जोश
अर्जुन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म सिंघम अगेन की सफलता का जश्न मना रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म में अपने किरदार ‘डेंजर लंका’ की तुलना अपनी डेब्यू फिल्म इश्कजादे के किरदार परमा चौहान से की। उन्होंने कहा कि इस बार उन्होंने उसी जुनून और मेहनत के साथ काम किया, जैसे उन्होंने अपनी पहली फिल्म में किया था।

सिंघम अगेन ने बटोरा प्यार
फिल्म सिंघम अगेन की बात करें तो यह रामायण से प्रेरित कहानी पर आधारित है। इसमें आधुनिक किरदारों के क्रियाकलाप पौराणिक पात्रों से मेल खाते हैं। फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आए। यह रोहित शेट्टी की मशहूर कॉप यूनिवर्स फ्रैंचाइजी की पांचवीं फिल्म है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर उन फिल्मों की लिस्ट शेयर की थी, जिन्होंने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया। इस सूची में सिंघम अगेन, सूर्यवंशी, सिम्बा, गोलमाल अगेन, दिलवाले, सिंघम और गोलमाल 3 शामिल थीं।

Share This
टैग: #Bollywood news
अगला लेख → कौन हैं IAS संजय मूर्ति ? जो बने भारत के नए CAG , जाने

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun