मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लंबी और स्वस्थ जिंदगी के लिए महिलाएँ जरूर करवाएं ये जरूरी हेल्थ चेकअप

लंबी और स्वस्थ जिंदगी के लिए महिलाएँ जरूर करवाएं ये  जरूरी हेल्थ चेकअप

कैंसर-डायबिटीज की जांच

ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं। 30-35 की उम्र के बाद हर महिला को कैंसर की जांच जरूर करवानी चाहिए। जितनी जल्दी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का पता चलेगा, आपकी सेहत को उतना ही कम नुकसान पहुंचेगा। इसके अलावा खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से डायबिटीज के मामले भी बढ़ रहे हैं इसलिए समय रहते ब्लड शुगर की जांच करवा लेने में ही समझदारी है।

कंप्लीट ब्लड काउंट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीबीसी यानी कंप्लीट ब्लड काउंट टेस्ट को आपकी पूरी बॉडी की जांच के लिए जरूरी माना जाता है। इसके अलावा बढ़ती उम्र के साथ दिल की सेहत की देखभाल करना भी बेहद जरूरी है। दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों को डिटेक्ट करने के लिए हार्ट टेस्ट भी करवा लेना चाहिए।

थायरॉइड फंक्शन टेस्ट

थायरॉइड के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। हर महिला को 30 साल की उम्र के बाद थायरॉइड की जांच जरूर करवानी चाहिए। थकान-कमजोरी महसूस होना, वजन बढ़ना, हेयर फॉल की समस्या, इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर भी थायरॉइड फंक्शन टेस्ट करवा लेना चाहिए।

महिलाओं को अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए और नियमित रूप से मेडिकल चेकअप करवाना चाहिए। समय पर किए गए ये टेस्ट न केवल बीमारियों को रोकने में मदद करेंगे बल्कि एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन की ओर भी ले जाएंगे।

Share This
अगला लेख → हर दिन पिएं यह हरा जूस, महीनेभर में तेजी से कम होगी शरीर की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 24,177 +181 (+0.75%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun