मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा , डबल डेकर बस की दूध कंटेनर से टक्कर, 18 लोगों की मौत

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा , डबल डेकर बस की दूध कंटेनर से टक्कर, 18 लोगों की मौत

 उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के भीषण हादसा हो गया। बेहटा मुजावर क्षेत्र के गढ़ा गांव के पास एक स्लीपर बस दूध के टैंकर के पीछे से टकरा गई। हादसे में एक बच्चे समेत 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए. इस घटना से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुखी हैं. प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.

हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ. स्लीपर बस आगे चल रहे दूध के टैंकर से टकरा गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। यूपीडा कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया। इसी बीच बांगरमऊ, बेहटामुझावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

सीओ अरविंद सिंह ने बताया कि बस बिहार से दिल्ली जा रही थी, जिसमें ज्यादातर मजदूर सवार थे. बस में करीब 50 लोग सवार थे, ड्राइवर को नींद आ गई तो हादसा होने की आशंका है। मृतकों और घायलों के नाम-पते बताए जा रहे हैं, सभी को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसडीएम नम्रता सिंह पहले मौके पर जांच के लिए पहुंचीं और फिर सीएचसी में घायलों से जानकारी लीं। डॉक्टरों को इलाज का निर्देश दिया गया.

Share This
अगला लेख → एल्विश यादव को ED का नया समन , लखनऊ पूछताछ के लिए बुलाया

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,861 +25 (+0.03%)
निफ्टी 23,991 -5 (-0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun