मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ की प्रसिद्ध बाजपेई पूड़ी दुकान पर GST विभाग का छापा, टैक्स गड़बड़ियों की जांच जारी

लखनऊ की प्रसिद्ध बाजपेई पूड़ी दुकान पर GST विभाग का छापा, टैक्स गड़बड़ियों की जांच जारी

लखनऊ की प्रसिद्ध वाजपेई पूड़ी भंडार पर शुक्रवार को जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह दुकान हजरतगंज थाना क्षेत्र में स्थित है और शहर की सबसे लोकप्रिय और व्यस्त दुकानों में गिनी जाती है।

जीएसटी अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम ने दुकान पर पहुंचकर जांच शुरू की और कई अनियमितताओं का खुलासा किया। बताया जा रहा है कि बिक्री के आंकड़ों और जीएसटी भुगतान में बड़ा अंतर पाया गया है। टीम ने दुकान को सील कर दिया है और मौके से बिलिंग मशीन समेत कई जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं।

टीम द्वारा बीते पांच वर्षों के लेनदेन का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। शुरुआती जांच में कई खामियां उजागर हुई हैं। इस कार्रवाई के दौरान दुकान के मालिक से भी पूछताछ की गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुकान के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इस छापेमारी के चलते हजरतगंज क्षेत्र में चर्चाओं का दौर चल पड़ा है और लोगों में कौतूहल बना हुआ है कि लखनऊ की इतनी मशहूर दुकान इस तरह की जांच की जद में कैसे आ गई।

Share This
अगला लेख → बरेली DM ने जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनीं, समाधान के …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,861 +25 (+0.03%)
निफ्टी 23,991 -5 (-0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun