मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ की मशहूर ‘शर्मा की चाय’ पर 5 हजार रुपये का फाइन क्यों लगा ?

लखनऊ की मशहूर ‘शर्मा की चाय’ पर 5 हजार रुपये का फाइन क्यों लगा ?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मशहूर ‘शर्मा की चाय’ समेत तीन दुकानों पर नगर निगम ने 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इन दुकानों को नगर निगम की ओर से सख्त हिदायत भी दी गई है। बुधवार को नगर निगम ने लालबाग और नॉवेल्टी इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया, जिसके दौरान यह कार्रवाई की गई।

लालबाग इलाका, जो नगर निगम के दफ्तर से कुछ ही दूरी पर है, लंबे समय से अतिक्रमण का शिकार था। दुकानदारों ने आम लोगों के लिए बनाए गए रैंप पर कब्जा कर लिया था और यहां तक कि अपने किचन तक बना लिए थे। इस वजह से इलाके में जाम की समस्या बढ़ गई थी। जब यह मामला नगर निगम के अधिकारियों तक पहुंचा, तो अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया।

दुकानों पर कार्रवाई और जुर्माना

अभियान के दौरान ‘शर्मा की चाय’, ‘सरदार जी के छोले-भटूरे’ और ‘अल-जायका’ समेत कई दुकानों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कुल 29 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले गए। साथ ही, सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे रास्तों पर अतिक्रमण न करें। नगर निगम ने यह भी कहा कि एक हफ्ते बाद औचक निरीक्षण किया जाएगा।

क्यों मशहूर है ‘शर्मा की चाय’?

लखनऊ के लालबाग में स्थित ‘शर्मा की चाय’ शहर की एक आइकॉनिक जगह मानी जाती है। यहां नेता, मंत्री, विधायक से लेकर सेलिब्रिटी तक, हर कोई आ चुका है। चाय के साथ मिलने वाला बन मक्खन और गरमा-गरम समोसा यहां के खास आकर्षण हैं। सुबह-सुबह यहां लोगों की भारी भीड़ जुटती है, जिससे अक्सर जाम की समस्या पैदा हो जाती है। नगर निगम को इस समस्या की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

Share This
अगला लेख → नई दिल्ली से वैष्णो देवी वंदे भारत एक्सप्रेस कैंसिल, 50 दिनो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun