मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

नई दिल्ली से वैष्णो देवी वंदे भारत एक्सप्रेस कैंसिल, 50 दिनों तक नहीं चलेगी, जानें वजह

नई दिल्ली से वैष्णो देवी वंदे भारत एक्सप्रेस कैंसिल, 50 दिनों तक नहीं चलेगी, जानें वजह

दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों के लिए एक अहम सूचना है। भारतीय रेलवे ने अगले 50 दिनों के लिए इस ट्रेन को रद्द कर दिया है। यह ट्रेन वंदे भारत सेवाओं की दो जोड़ी में से एक जोड़ी (22439/40) है, जिसे जम्मू तवी यार्ड के यार्ड रीमॉडलिंग के कारण रद्द किया गया है।

यह ट्रेन 16 जनवरी से लेकर 6 मार्च 2025 तक नई दिल्ली और कटरा के बीच नहीं चलेगी। उत्तर रेलवे के अनुसार यह ट्रेन वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन चलती है। यह सुबह 6 बजे नई दिल्ली से रवाना होती है और दोपहर 2:05 बजे कटरा पहुंचती है। वापसी में यह ट्रेन कटरा से 2:55 बजे रवाना होती है और रात 11 बजे दिल्ली पहुंचती है। ट्रेन रास्ते में अंबाला छावनी, लुधियाना जंक्शन, पठानकोट छावनी और जम्मू तवी जैसे चार स्टेशनों पर रुकती है।

वंदे भारत एक्सप्रेस में दो प्रकार की यात्रा क्लास उपलब्ध हैं: एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार। एसी चेयर कार का टिकट 1665 रुपये में मिलता है, जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार का टिकट 3055 रुपये का होता है। इस ट्रेन का उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह ने किया था।

Share This
अगला लेख → प्रयागराज: महाकुंभ से नागा साधु इस दिन वापस लौटेंगे, फिर इतन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun