मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ की महापौर ने किया महिला आरक्षण बिल का समर्थन

लखनऊ की महापौर ने किया महिला आरक्षण बिल का समर्थन

लखनऊ – शहर की महापौर सुषमा खर्कवाल ने संसद द्वारा महिला आरक्षण बिल पास होने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधुवाद देते हुए इसे राजनीति का अमृत काल बताया।

महापौर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि तीन दशकों की अटकलों के बाद महिला आरक्षण बिल को (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) आज नए संसद भवन में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पेश किया, जिसे ध्वनिमत के जरिए लोकसभा से पास किया गया। दोनों सदनों से इस बिल के पास होते ही संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तय हो जाएगा। इस बिल से अब विधान सभाओं और लोकसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

महापौर ने कहा कि यह बिल विकसित भारत की अवधारणा है। नारी शक्ति को यह वंदन हमारी ‘सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास’ की नीति का परिणाम है। हम जब यह कहते हैं जो पहले नहीं हुआ वो अब हो रहा तो उसका कारण ऐसे कलजायी फैसले हैं।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, समर्थ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, फ्री सिलाई मशीन और सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना जैसी तमाम स्कीम हैं जिनके माध्यम से हमारी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

Share This
अगला लेख → SamvaadLive Updates : मानहानि मामले में सीएम गहलोत को राहत न…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun