मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

लखनऊ के डीएम विशाख जी अय्यर कौन हैं ? पत्नी भी हैं आईएएस अधिकारी

लखनऊ के डीएम विशाख जी अय्यर कौन हैं ? पत्नी भी हैं  आईएएस अधिकारी

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में लखनऊ, कानपुर, मेरठ और गाजियाबाद जैसे प्रमुख शहरों को नए जिलाधिकारी मिले हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी जगह अब अलीगढ़ के डीएम रहे विशाख जी अय्यर को लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

विशाख जी अय्यर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारियों में गिना जाता है। इससे पहले वह दो बार कानपुर के डीएम रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की शिकायतों पर उन्हें कानपुर डीएम के पद से हटाकर मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त किया गया था। लेकिन चुनाव के बाद उन्हें फिर से कानपुर का जिलाधिकारी बना दिया गया था।

विशाख जी अय्यर कौन हैं?

विशाख जी अय्यर 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और केरल के निवासी हैं। उन्होंने बीटेक की पढ़ाई की है और अपनी सेवा के दौरान वाराणसी और मेरठ में सीडीओ के पद पर और हमीरपुर व चित्रकूट में जिलाधिकारी के तौर पर काम किया है। कानपुर में दो बार जिलाधिकारी का कार्यभार संभालने के बाद, उन्हें अलीगढ़ का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया था। अब हाल ही में हुए बदलाव में उन्हें लखनऊ का डीएम बनाया गया है।

पत्नी भी हैं आईएएस अधिकारी

विशाख जी अय्यर ने साल 2019 में आईएएस अधिकारी अपूर्वा दुबे से शादी की थी। यह शादी केरल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी। शादी के वक्त अपूर्वा दुबे मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं, जबकि विशाख अय्यर चित्रकूट के जिलाधिकारी के तौर पर तैनात थे। अपूर्वा दुबे उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। यह आईएएस जोड़ी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे विश्वसनीय अधिकारियों में मानी जाती है।

Share This
अगला लेख → केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी , दिल्ली के छात…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun