मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग का कहर, 200 मरीजों को बचाया गया, एक मरीज की मौत

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग का कहर, 200 मरीजों को बचाया गया, एक मरीज की मौत

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में सोमवार रात लगी भीषण आग ने पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा दिया। रात करीब 10 बजे दूसरी मंजिल से आग भड़कनी शुरू हुई और देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हादसे के वक्त अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीज, तीमारदार और स्टाफ जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

इस हादसे में 61 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत की पुष्टि हुई है, बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सप्लाई रुकने के कारण उनकी जान चली गई।

जैसे ही हादसे की सूचना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंची, उन्होंने स्थिति का संज्ञान लिया और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को तत्काल मौके पर भेजा। इससे पहले ही लखनऊ का पूरा प्रशासनिक तंत्र अस्पताल में मौजूद था। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू हुआ और करीब 200 मरीजों को अन्य अस्पतालों — सिविल, बलरामपुर, केजीएमयू, लोहिया आदि में सुरक्षित शिफ्ट कर दिया गया।

आग जिस फ्लोर पर लगी थी, वहां बच्चों का NICU और महिलाओं की यूनिट स्थित थी। स्थिति को देखते हुए शीशे तोड़कर रेस्क्यू किया गया और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने पूरी रात आग बुझाने और कूलिंग का काम किया। धुएं की मात्रा इतनी अधिक थी कि दमकल कर्मियों को ऑक्सीजन मास्क पहनकर भीतर जाना पड़ा। SDRF की टीम ने हर कमरे की तलाशी ली ताकि कोई मरीज या स्टाफ भीतर न फंसा हो।

मेयर सुषमा खरकवाल ने बताया कि सभी मरीज सुरक्षित हैं और स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस हादसे पर सरकार की लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों की स्थिति दयनीय है और रखरखाव को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।

Share This
अगला लेख → कन्नौज में बड़े पैमाने पर तबादले, जानिए किन अधिकारियों का हु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun