मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

कानपुर के बिठूर में भीषण सड़क दुर्घटना, दो महिला अध्यापिकाओं सहित तीन लोगों की जान गई

कानपुर के बिठूर में भीषण सड़क दुर्घटना, दो महिला अध्यापिकाओं सहित तीन लोगों की जान गई

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब जीटी रोड हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार और प्राइवेट बस आमने-सामने से टकरा गईं। मरने वालों में दो महिला शिक्षिकाएं और कार चालक शामिल हैं, जबकि एक अन्य शिक्षिका और एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज मंधना स्थित रामा अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, कार चालक विशाल द्विवेदी कल्याणपुर से सुबह करीब साढ़े सात बजे तीन महिला शिक्षिकाओं – आकांक्षा मिश्रा, अंजुला मिश्रा और ऋचा अग्निहोत्री – को स्कूल छोड़ने के लिए उन्नाव की ओर जा रहा था। जैसे ही कार नारामऊ में हाईवे के कट पर पहुंची और दलहन रोड के पास सीएनजी स्टेशन की ओर मुड़ने की कोशिश की, तभी बगल में चल रही एक बाइक से टकरा गई। इस टक्कर में बाइक सवार सरकारी शिक्षक अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद जैसे ही कार उल्टी दिशा में मुड़कर आगे बढ़ी, तभी सामने से आ रही एक निजी ट्रैवल्स की बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और बस दोनों के सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार में सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए। मौके पर पहुंची बिठूर पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

पुलिस ने आकांक्षा मिश्रा, अंजुला मिश्रा और विशाल को गंभीर हालत में हैलेट अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने आकांक्षा और अंजुला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इलाज के दौरान विशाल की भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने बस और कार दोनों को जब्त कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

Share This
अगला लेख → लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग का कहर, 200 मरीजों को बचाया ग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun