मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ ट्रैफिक अपडेट: 30 और 31 मार्च को 20 से ज्यादा रूट किए जाएंगे डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ ट्रैफिक अपडेट: 30 और 31 मार्च को 20 से ज्यादा रूट किए जाएंगे डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ में ईद-उल-फितर के अवसर पर 30 मार्च से 31 मार्च को नमाज समाप्त होने तक 20 से अधिक स्थानों पर यातायात परिवर्तन लागू रहेगा। विशेष रूप से, पुराने लखनऊ में अधिक रूट डायवर्जन किया जाएगा।

  • सीतापुर रोड से डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग तिराहे की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात डालीगंज रेलवे ओवरब्रिज से बाईं ओर मुड़कर निरालानगर की ओर जाएगा।
  • पक्का पुल (खदरा साइड तिराहा) से सामान्य यातायात टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जा सकेगा। इसके बजाय, यह यातायात बंधा रोड या नया पक्का पुल होकर आगे बढ़ेगा।
  • बालागंज से आने वाली बड़ी गाड़ियाँ व रोडवेज सिटी बसें बड़ा इमामबाड़ा या टीले वाली मस्जिद की ओर न जाकर कोनेश्वर चौराहामेडिकल कॉलेज चौराहा होते हुए गुजरेंगी।
  • कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर होकर बड़ा इमामबाड़ा की ओर जाने वाला यातायात चौक चौराहामेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू चौराहा)शाहमीना तिराहा या नींबू पार्क (रूमी गेट पुलिस चौकी) होकर भेजा जाएगा।
  • नींबू पार्क (रूमी गेट पुलिस चौकी) चौराहा से बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ये वाहन कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर जाएंगे।
  • नींबू पार्क ओवरब्रिज से उतरने वाला यातायात रूमी गेट की ओर नहीं जा सकेगा। इसे चौक चौराहा, ठाकुरगंज या चरक चौराहा होकर भेजा जाएगा।
  • चौक चौराहे से नींबू पार्क चौराहे की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा, जबकि वाहन कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू चौराहा) से होकर जा सकेंगे।
  • मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू चौराहा) से फूल मंडी, खुन-खुन जी गर्ल्स कॉलेज होकर नींबू पार्क चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा।
  • शाहमीना तिराहे से पक्का पुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें मेडिकल कॉलेज, डालीगंज पुल, आईटी चौराहा होकर भेजा जाएगा।
  • डालीगंज पुल से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले रोडवेज बस, जीप, कार, स्कूटर आदि पक्का पुल की ओर न जाकर आईटी चौराहा, कपूरथला, पुरनिया के रास्ते से भेजे जाएंगे।
  • बुलाकी अड्डा तिराहा से लाल माधव (हैदरगंज) की ओर केवल नमाज के लिए आने वाले वाहनों को अनुमति होगी, अन्य सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से ईदगाह की ओर केवल नमाज के लिए आने वाले वाहनों को अनुमति होगी, अन्य सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • नाका से ऐशबाग की ओर केवल नमाज के लिए आने वाले वाहन जा सकेंगे, अन्य सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • यहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की ओर केवल नमाजियों के वाहनों को अनुमति होगी, अन्य वाहन नहीं जा सकेंगे।
  • रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास/यहियागंज की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इसे नाका/मेडिकल कॉलेज के रास्ते से भेजा जाएगा।
  • राजेंद्र नगर चौराहा से ऐशबाग ओवरब्रिज होते हुए ईदगाह की ओर यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि इसे मोतीनगर के रास्ते से भेजा जाएगा।
  • बाबूलाल हलवाई व मास्टर कन्हैया लाल रोड से ईदगाह की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
  • गूंगा-बहरा व रस्तोगी इंटर कॉलेज (कपूर मोटर्स) तिराहा से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
  • पीली कॉलोनी के अंदर से ऐशबाग ईदगाह की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
  • एसएन मिश्रा द्वार तिराहा से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
  • मोतीझील कॉलोनी से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
  • अंजुमन चौराहा से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
Share This
अगला लेख → बैंक पर्सनल लोन डिफॉल्ट करने वाले ग्राहकों से वसूली कैसे करत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun