मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

लखनऊ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

बीकेटी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया था, जिसे लेकर पुलिस ने गहन जांच शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि मौर्या जनरल स्टोर के पास एक टीन शेड के नीचे एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है, जिसके हाथ-पैर पीछे बंधे थे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान और एफआईआर

पुलिस जांच में मृतक की पहचान अंकित वर्मा के रूप में हुई। उनकी बहन अनीता वर्मा ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया।

  • केस नंबर: मु.अ.सं. 016/2025
  • धारा: 103(1) BNS
  • वादी: अनीता वर्मा (पत्नी स्व. नंद किशोर)

पुलिस जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी

डीसीपी उत्तरी के निर्देशन में क्राइम ब्रांच और बीकेटी पुलिस ने मिलकर जांच शुरू की। 07 फरवरी 2025 को दोपहर 2:45 बजे पुलिस ने दुर्जनपुर कट किसान पथ से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया

पूछताछ में खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि संग्राम रावत के नेतृत्व में वे मौर्या जनरल स्टोर में चोरी के इरादे से गए थे। लेकिन टीन शेड में सो रहे अंकित वर्मा की नींद खुल गई, और उसने विरोध किया। पकड़े जाने के डर से चारों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी

हत्या की साजिश और वारदात का तरीका

  • संग्राम रावत और आकाश रावत ने अंकित वर्मा के हाथ-पैर उसके ओढ़े साल से बांध दिए।
  • पकड़े जाने के डर से सभी ने मिलकर अंकित वर्मा की हत्या कर दी
  • चोरी किए बिना ही आरोपी रेलवे लाइन के रास्ते फरार हो गए।

मुख्य आरोपी और उसका आपराधिक इतिहास

मुख्य आरोपी संग्राम रावत वर्तमान में बाराबंकी जेल में बंद है। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी और उनके अपराध:

  1. आकाश रावत (गुडम्बा, लखनऊ)
    • केस नंबर 0799/2023 – धारा 380, 411, 457 (थाना देवा, बाराबंकी)
    • केस नंबर 0745/2023 – धारा 380, 411, 457, 506 (थाना देवा, बाराबंकी)
    • केस नंबर 033/2024 – धारा 380, 411, 457 (थाना गुडम्बा, लखनऊ)
  2. कुनाल गुप्ता (गुडम्बा, लखनऊ)
    • केस नंबर 0799/2023 – धारा 380, 411, 457 (थाना देवा, बाराबंकी)
    • केस नंबर 0745/2023 – धारा 380, 411, 457, 506 (थाना देवा, बाराबंकी)
  3. संग्राम रावत (गुडम्बा, लखनऊ) – वर्तमान में बाराबंकी जेल में बंद
    • केस नंबर 0365/2024 – धारा 137(2), 351(3), 65(2), 87 BNS व 3, 4(2) पाक्सो एक्ट (थाना मसौली, बाराबंकी)
    • केस नंबर 017/2025 – धारा 137(2), 87 BNS (थाना मसौली, बाराबंकी)
    • केस नंबर 0256/2024 – धारा 137(2), 87 BNS (थाना मसौली, बाराबंकी)
    • केस नंबर 0923/2023 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (थाना देवा, बाराबंकी)
    • केस नंबर 135/2023 – धारा 380, 411 (थाना गुडम्बा, लखनऊ)
    • केस नंबर 137/2023 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (थाना गुडम्बा, लखनऊ)

बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों से 01 ई-रिक्शा (UP32VN 7174) बरामद किया, जिसे कागजात न होने के कारण धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

थाना बीकेटी पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह
  2. निरीक्षक कैलाश चंद्र दुबे
  3. उपनिरीक्षक सुरेश राजपूत
  4. उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव
  5. उपनिरीक्षक शैलेंद्र मिश्रा
  6. उपनिरीक्षक विकास सिंह
  7. उपनिरीक्षक अभिमन्यु शाह
  8. उपनिरीक्षक विपिन कुमार उपाध्याय
  9. हेड कांस्टेबल आशीष सिंह
  10. कांस्टेबल अंबरीश सिंह
  11. कांस्टेबल दिलीप कुमार
  12. कांस्टेबल सुरजीत सिंह

क्राइम/सर्विलांस टीम (डीसीपी उत्तरी)

  1. निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह (प्रभारी क्राइम/सर्विलांस टीम)
  2. हेड कांस्टेबल नदीम
  3. हेड कांस्टेबल आज़म
  4. हेड कांस्टेबल संतोष कुमार
  5. हेड कांस्टेबल अमित कुमार गौतम
  6. कांस्टेबल विशेष दुहुण

पुलिस का आधिकारिक बयान

लखनऊ पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया गया। सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है और उनके अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्तता की जांच जारी है।यह सफल अनावरण लखनऊ पुलिस की कुशलता और त्वरित कार्रवाई का प्रमाण है।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → महाकुंभ 2025: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने संगम मे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 24,177 +181 (+0.75%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun