मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ: मामूली बहस के बाद पति पर चाकू से हमला, महिला गिरफ्तार

लखनऊ: मामूली बहस के बाद पति पर चाकू से हमला, महिला गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक परिवार में मामूली कहासुनी के बाद पत्नी ने गुस्से में आकर पति के सीने में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गाजीपुर थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक 42 वर्षीय व्यक्ति इंदिरानगर B ब्लॉक का रहने वाला था और ड्राइविंग का काम करता था। शुक्रवार रात किसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि पत्नी ने चाकू से हमला कर दिया।

हमले के बाद घर में चीख-पुकार मच गई, और परिजन घायल को तुरंत लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की शिकायत पर आरोपी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This
अगला लेख → दिल्ली में पिता की हत्या का केस सामने आया, बेटे ने नौकर को स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun