मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

लखनऊ में ठंड के चलते 8वीं तक के स्कूल बंद, 9वीं से 12वीं तक के लिए ये नए आदेश

लखनऊ में ठंड के चलते 8वीं तक के स्कूल बंद, 9वीं से 12वीं तक के लिए ये नए आदेश

उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे क्षेत्र में ठिठुरन भरी ठंड ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। इसी के चलते लखनऊ में कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं, कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की गई है। यदि ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन संभव नहीं है, तो स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। इस संबंध में लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय ने आदेश जारी किया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा जारी 26 दिसंबर 2024 की गाइडलाइंस परिषदीय स्कूलों में लागू रहेंगी। इसके अतिरिक्त, मौसम विभाग द्वारा शीत लहर के पूर्वानुमान को देखते हुए लखनऊ जनपद के अन्य सभी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए 4 जनवरी 2025 से 11 जनवरी 2025 तक अवकाश रहेगा।

कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए जहां अवकाश घोषित नहीं किया गया है, वहां ऑनलाइन क्लासेस आयोजित की जाएंगी। यदि यह संभव न हो, तो स्कूलों का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

इसके अलावा, ठंड से बचाव के लिए स्कूलों को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल प्रबंधन को हर कक्षा में तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए हीटर आदि की व्यवस्था करनी होगी। छात्रों को खुले स्थानों पर बैठाने से परहेज किया जाएगा। यूनिफॉर्म पहनने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है, और छात्रों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → SIP चुनने से पहले इन महत्वपूर्ण बातों का रखें जरूर ध्यान

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
21°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun