मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

लखनऊ में बाघ की दहशत के बाद तेंदुआ की एंट्री , इस इलाके में घूमता पाया गया

लखनऊ में बाघ की दहशत के बाद तेंदुआ की एंट्री , इस इलाके में घूमता पाया गया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहमान खेड़ा इलाके में पिछले 26 दिनों से बाघ के आतंक के बीच अब बख्शी की तालाब क्षेत्र में तेंदुए की उपस्थिति भी देखी गई है। मंगलवार शाम को गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कॉलेज परिसर में हॉकी खिलाड़ियों ने तेंदुए को देखा।

कॉलेज प्रशासन को मिली जानकारी के अनुसार, खिलाड़ियों ने तेंदुए को कॉलेज के VIP गेस्ट हाउस के पास स्थित तरणताल क्षेत्र में देखा और इसकी सूचना प्रशासन को दी। इससे पहले, दो दिन पहले एक टेंट हाउस के कर्मचारी ने भी तेंदुए को देखा था।

स्पोर्ट्स कॉलेज प्रशासन ने तेंदुए की लगातार sightings के बाद शुक्रवार को स्टाफ और छात्रावास के खिलाड़ियों को सतर्क रहने का नोटिस जारी किया है। स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय सेठी ने बताया कि तेंदुए के बारे में जिला वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। डीएफओ शीतांशु पांडे ने कहा कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भेजी गई, लेकिन परिसर में तेंदुए के पगमार नहीं मिले। फिर भी सुरक्षा के मद्देनजर अगले तीन दिनों के लिए टीम तैनात की गई है।

वहीं, रहमान खेड़ा इलाके में बाघ की दहशत अभी भी बनी हुई है। पिछले 25 दिनों से बाघ ने क्षेत्र में आतंक मचा रखा है और हाल ही में उसने एक और नीलगाय का शिकार कर लिया। बाघ अब तक पांच जानवरों को अपना शिकार बना चुका है। वन विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद बाघ को पकड़ने में सफलता नहीं मिल रही है।

गुरुवार को जमालपुर और शाहपुर गांव में किसानों ने बाघ की दहाड़ सुनी और अपनी जान बचाने के लिए खेतों से भाग गए। लहसुन और सरसों के खेतों में बाघ के पदचिह्न मिले, जिससे उसकी उपस्थिति की पुष्टि हुई। डीएफओ शीतांशु पांडे के अनुसार, बाघ की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए 27 स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं और थर्मल ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, दुधवा टाइगर रिजर्व से एक ट्रांसपोर्टेशन पिंजरा भी मंगवाया गया है।

Share This
अगला लेख → नीतीश रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया में शतक मारकर भारत के सभी बल्लेब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun