मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ में मुनव्वर राना की दोनों बेटियां नजरबंद, संभावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस सतर्क

लखनऊ में मुनव्वर राना की दोनों बेटियां नजरबंद, संभावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस सतर्क

वक्फ संशोधन बिल के संसद से पारित होने के बाद से देशभर में इसका विरोध बढ़ता जा रहा है, खासकर मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों के बीच इस बिल को लेकर असंतोष देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते संभावित विरोध प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए लखनऊ पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।

शहर की प्रमुख मस्जिदों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भी निगरानी कर रहे हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के ज़रिए भी पूरे इलाके की बारीकी से निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

इस बीच, प्रसिद्ध शायर मुनव्वर राणा की बेटियाँ – सुमैया राणा और उरूसा राणा – को एहतियातन नजरबंद कर दिया गया है। सुमैया राणा के आवास पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है, जहां पुलिस और उनके बीच तीखी बहस भी हुई। सुमैया का कहना है कि पुलिस के पास कोई लिखित आदेश नहीं है और केवल प्रदर्शन की आशंका के आधार पर उनके घर के बाहर पुलिस तैनात करना संविधान विरोधी है।

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि यह कदम शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। जुमे की नमाज को देखते हुए पुराने लखनऊ और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी विशेष चौकसी बरती जा रही है।

वहीं, शहर के कई प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह या उकसावे में न आएं, जिससे माहौल बिगड़े बिना बातचीत का रास्ता बना रहे।

Share This
अगला लेख → वक्फ संशोधन विधेयक पर भड़के तेजस्वी यादव - बोले, सत्ता में आ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun