मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ में राहुल गांधी के बयान पर बवाल, मायावती के समर्थकों ने लगाए माफी की मांग वाले पोस्टर

लखनऊ में राहुल गांधी के बयान पर बवाल, मायावती के समर्थकों ने लगाए माफी की मांग वाले पोस्टर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीते गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को लेकर बयान दिया। उनके इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल मच गई है।

राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि मायावती अब पहले की तरह प्रभावी ढंग से चुनाव नहीं लड़ती हैं और उन्होंने बसपा प्रमुख को आत्मचिंतन करने की सलाह भी दी। उनके इस बयान को लेकर बहुजन स्वाभिमान मंच ने कड़ा विरोध जताया है और उन पर मायावती के अपमान का आरोप लगाया है।

लखनऊ में बहुजन स्वाभिमान मंच की ओर से कई पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें कांग्रेस पर दलित समाज को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। इन पोस्टरों में कांग्रेस के पूर्व सांसद उदित राज के उस विवादित बयान को भी निशाने पर लिया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मायावती का “गला घोंटने” का समय आ गया है। यह बयान भी काफी विवादों में रहा था।

इन पोस्टरों में लिखा गया है – “मायावती जी का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल गांधी, आपकी दोगली नीति अब और नहीं चलेगी। एक तरफ़ आप अनुसूचित जाति के लोगों का समर्थन पाने के लिए दलित हितैषी होने का दिखावा करते हैं, तो दूसरी ओर आपकी पार्टी के नेता मायावती जैसी वरिष्ठ दलित नेत्री के खिलाफ अपमानजनक बयान देते हैं। यह केवल मायावती नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है। आपको इसके लिए माफी मांगनी होगी, अन्यथा दलित समाज इसका जवाब जरूर देगा।”

गौरतलब है कि रायबरेली दौरे के दौरान राहुल गांधी से मायावती पर सवाल पूछा गया था, जिस पर उन्होंने कहा कि “हम चाहते थे कि कांग्रेस, सपा और बसपा मिलकर चुनाव लड़ें, लेकिन मायावती तैयार नहीं हुईं। हमें इसका दुख है। अगर हम एकसाथ चुनाव लड़ते, तो नतीजे कुछ और होते।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब मायावती प्रभावी तरीके से चुनाव नहीं लड़ रही हैं।

Share This
अगला लेख → महाकुंभ में बड़ा खुलासा: विदेशी मुद्रा कमाने के लिए स्नान के…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun