मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ से जम्मू, जयपुर और भोपाल की यात्रा होगी आसान, जल्द शुरू होंगी 3 वंदे भारत ट्रेनें

लखनऊ से जम्मू, जयपुर और भोपाल की यात्रा होगी आसान, जल्द शुरू होंगी 3 वंदे भारत ट्रेनें

जम्मू, जयपुर और भोपाल के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब इन तीनों शहरों से लखनऊ तक का सफर और भी आसान होने वाला है। भारतीय रेलवे लखनऊ से इन शहरों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की योजना बना रहा है। इन ट्रेनों के संचालन से प्रतिदिन करीब 3200 यात्रियों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी।

उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। कानपुर रूट पर स्थित गंगा पुल की मरम्मत 29 साल बाद की जा रही है, वहीं गोरखपुर रेलवे ट्रैक पर सुधार कार्य जारी है। ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए भी काम किया जा रहा है, जहां पहले ट्रेनें 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती थीं, अब वहां स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक कर दी गई है। इसी के तहत लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से जम्मू और गोमती नगर रेलवे स्टेशन से भोपाल व जयपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।

यात्रा किराया और संचालन की तैयारी

पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने जानकारी दी कि गोमती नगर से भोपाल के लिए वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर रेलवे बोर्ड के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। अगले तीन महीनों के भीतर ये तीनों ट्रेनें पटरियों पर दौड़ने लगेंगी।

  • लखनऊ से जम्मू – किराया 1500 से 2000 रुपये हो सकता है।
  • लखनऊ से जयपुर – यात्रा का किराया 1000 से 1500 रुपये के बीच रहेगा।
  • लखनऊ से भोपाल – टिकट दर 1200 से 1500 रुपये निर्धारित होने की संभावना है।

लखनऊ से पहले से चल रहीं वंदे भारत ट्रेनें

इस समय लखनऊ से कुल 6 रूटों पर वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं:

  • गोमती नगर स्टेशन से – पटना के लिए
  • चारबाग रेलवे स्टेशन से – मेरठ, गोरखपुर, प्रयागराज और अयोध्या के लिए
  • लखनऊ जंक्शन से – देहरादून के लिए
Share This
अगला लेख → जुगल हंसराज की धमाकेदार वापसी , ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब 

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun